health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

"डबवाली पुलिस का बड़ा एक्शन! मोटरसाइकिल सवार तस्करों से बरामद हुआ 5 किलो डोडा पोस्त… अब खुलेंगे नेटवर्क के राज़!"

डबवाली, 02 अक्टूबर। नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में डबवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कालांवाली CIA स्टाफ ने गांव तिगड़ी से नाकाबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों को 5 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी पुत्र जसपाल सिंह निवासी देसूजोधा और पप्पी सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी तिगड़ी के रूप में हुई है।

ANC स्टाफ प्रभारी उप-निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर तिगड़ी-चट्ठा रोड पर नाकाबंदी की गई। तभी एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। शक होने पर टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक कट्टे में छिपाकर रखा 5 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।



No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई