“डबवाली में बड़ा खुलासा! एक्सपायरी दवाओं का जखीरा, मेडिकल स्टोर सील – लोगों की जान से खिलवाड़ पर सख्त एक्शन ”
डबवाली, 02 अक्टूबर। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ अब डबवाली पुलिस ने एक्सपायरी दवाओं की कालाबाजारी करने वालों पर भी बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ डबवाली ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों की टीम के साथ मिलकर गुरुकृपा आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच में एक्सपायर हुई दवाएं मिलने पर स्टोर को सील कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोर में नशीली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री हो रही है। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में एएसआई बलवान सिंह, डॉ. अनीता सपरा और डॉ. प्रदीप गर्ग की संयुक्त टीम ने स्टोर की जांच की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद हुईं।
जब संचालक हरजिन्द्र सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव डबवाली से दवाओं के बिल व कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
यह कार्रवाई पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की उस सख्ती को दिखाती है, जिसके तहत नशे और नकली/एक्सपायर दवाओं से आम लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

No comments:
Post a Comment