health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
चांद की गवाही में सजे रिश्तों के रंग, निष्काम ने प्रेम, परंपरा और उल्लास से मनाया करवा चौथ पर्व अच्छा जीवनसाथी वही जो दिल की बात को समझे: कृष्ण कामरा निराला
डबवाली-करवा चौथ की चांदनी रात डबवाली में कुछ यूं जगमगाई कि हर चेहरे पर प्रेम की आभा झिलमिला उठी। शहर की अग्रणी संस्था 'निष्काम' की महिला शाखा ने एक निजी होटल में 'गवाही चांद की' शीर्षक से ऐसा शानदार आयोजन किया, जिसने रिश्तों की मिठास और परंपरा की गहराई दोनों को एक साथ महसूस करा दिया। समारोह में 30 कपल्स और दो सिंगल महिलाओं की उपस्थिति ने माहौल को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के स्वरों से हुई। ईशिका और नीरू पटेल ने फूलों की वर्षा से सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि निष्काम के संस्थापक और नगर पार्षद कृष्ण कामरा ने सभी अतिथियों का स्नेहपूर्वक शब्दों से स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अच्छा जीवनसाथी वही होता है जो अपने साथी की पसंद और नापसंद को दिल से समझे-यही प्रेम का असली रूप है।
अंजु कटारिया और दीपिका ने मनोरंजक कपल गेम्स से सभी को खूब हंसाया और कार्यक्रम को जोश से भर दिया। विजेता जोड़ों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जब आसमान में चांद निकला तो सभी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के साथ पारंपरिक विधि से व्रत खोला। चांद को साक्षी मानकर पति पत्नी के रिश्ते को निभाने की प्रतिबद्दता सभी ने दोहराई, जिससेे वातावरण को भावनाओं से सराबोर कर दिया।
इसके बाद कृष्ण कामरा और कमलेश कामरा द्वारा निष्काम बेस्ट कपल प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सभी कपल्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रश्मि और गौरव को सर्वश्रेष्ठ कपल चुना गया। कृष्ण कामरा और कमलेश कामरा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद ईशिका व नीरू पटेल द्वारा निष्काम करवा क्वीन प्रतियोगिता ने सबका दिल जीत लिया। इसमें कुलदीप सेठी विजेता बनीं, उन्हें महिला शाखा अध्यक्ष कमलेश कामरा द्वारा करवा क्वीन का सैशे और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह के बीच सलोनी जग्गा, कुलदीप सेठी, पूजा-राजीव वढेरा, तनु-नीरज सेठी, मोहिनी ग्रोवर, रश्मि-गौरव, बिंदिया-प्रिंस बजाज और हसरत-रूपिंदर कौर की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अनिता धमीजा और पुनीता धमीजा की शानदार प्रस्तुति ने माहौल में अलग ही रंग भर दिए।
कार्यक्रम में मंच का शानदार संचालन संस्था की सचिव मीनाक्षी चुघ ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर टीना-अवि ग्रोवर, निवेदिता-सुभाष गुप्ता, रजनी-प्रमोद गोयल, अनु-अशोक मिढा, निशा-मनीष शर्मा, अंजुबाला-विजय कुमार, शीनू-अनुपम सेतिया, तान्या-लवली सेठी, डॉ. अनिता वधवा-डॉ. राजेश्वर वधवा, मीनाक्षी-इंदर जैन, कल्पना-विकास बिश्नोई, प्रिंयका-सुमित गर्ग, गुंजन-जीवन जोत सिंह, दया-डॉ. एस.आर. सचदेवा, सुमन-कमलकांत ग्रोवर, सीमा-पाली ग्रोवर, मेघा-प्रिंस सेठी, परमजीत सिंह सेठी, वीना ग्रोवर, गगनदीप सिंह, सतभूषण ग्रोवर, सतीश चुघ, अंशुल मेहता और सन्नी कटारिया आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी जोड़ों को उनकी तस्वीरों से सजे विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मधुर संगीत और स्वादिष्ट भोजन के साथ यह शाम चांद की गवाही में प्रेम औरअपनत्व के माहौल में संपन्न हुई।
Related Posts
चांद की गवाही में सजे रिश्तों के रंग, निष्काम ने प्रेम, परंपरा और उल्लास से मनाया करवा चौथ पर्व अच्छा जीवनसाथी वही जो दिल की बात को समझे: कृष्ण कामरा निराला
Reviewed by Dabwali News
on
1:00:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
1:00:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment