health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

"डबवाली में नशे पर बड़ा एक्शन… "22 ग्राम हेरोइन और 44 लीटर लाहन बरामद… "पुलिस ने तीनों तस्करों को काबू कर शुरू की पूछताछ!"

डबवाली, 04 अक्टूबर।डबवाली पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एएनसी स्टाफ डबवाली ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 22.170 ग्राम हेरोइन, 14 लीटर अवैध शराब और 44 लीटर लाहन बरामद किया।

पहली कार्रवाई में एएसआई राजेंद्र प्रसाद की टीम ने मंडी डबवाली के रामबाग फाटक के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों विजयदीप सिंह उर्फ लवली निवासी गिद्दड़बाहा (पंजाब) और जसपाल सिंह उर्फ चिड़ा निवासी खुईयां मलकाना को काबू किया। तलाशी में उनके पास से 22.170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई में मुख्य सिपाही प्रदीप की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मसीतां में दबिश देकर संदीप उर्फ काला पुत्र जगसीर सिंह निवासी मसीतां को गिरफ्तार किया। उसके पास से 14 लीटर अवैध शराब हथकड़ और 44 लीटर लाहन बरामद हुआ। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर उनसे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जाएगी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई