health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

"चौटाला के पास सड़क किनारे मिली युवती की लाश… बाजू पर लिखा था सिर्फ एक नाम – रेखा ❗ सच क्या है?"

डबवाली। चौटाला गांव में संगरिया रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे संदिग्ध हालात में एक युवती का शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद SHO शैलेन्द्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे।
पुलिस जांच में पता चला कि युवती की पहचान हो चुकी है। वह संगरिया की रहने वाली बताई जा रही है। शव पर कई चोटों के निशान हैं और युवती की बाजू पर "रेखा" नाम अंकित मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। 
पुलिस के अनुसार शव को जिस स्थान पर फेंका गया वहां खून का कोई निशान नहीं मिला, जिससे साफ है कि हत्या कहीं और कर लाश यहां लाई गई है। मृतका के दोनों पैर टूटे हुए पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल डबवाली भेज दिया है।

परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।  फिलहाल,  पुलिस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई