health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

अपराधियों पर सख्ती के साथ इंसानियत की मिसाल — पुलिस चौकी प्रभारी ने लौटाया खोया हुआ पर्स

डबवाली, 16 अक्टूबर।डबवाली पुलिस जहां अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी है, वहीं इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रही है। इसी कड़ी में देसूजोधा चौकी प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह ने ईमानदारी की अनोखी मिसाल कायम की है।
जानकारी के अनुसार, एएसआई जगपाल सिंह एक मामले की जांच के सिलसिले में बठिंडा से गोनियाना मंडी जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सड़क पर एक पर्स मिला। उन्होंने बिना देर किए पर्स को उठाया और जांच-पड़ताल के बाद उसके असली मालिक का पता लगाया।

पर्स गोनियाना निवासी राजदीप का था, जिसने बताया कि वह बस से सफर कर रहा था और उसका पर्स गलती से सड़क पर गिर गया था। उसमें जरूरी कागजात और कुछ नकद राशि थी। अपना पर्स वापस पाकर राजदीप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उसने डबवाली पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार पुलिसकर्मी समाज में भरोसे की नई मिसाल पेश करते हैं।

एएसआई जगपाल सिंह ने कहा कि “डबवाली पुलिस केवल अपराधियों पर सख्त नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर है।”

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई