health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
Ellenabad by-election ऐलनाबाद उपचुनाव : अभय चौटाला ने ठोंकी ताल
Dabwalinews.com
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद उपचुनाव में ताल ठोंक दी है। उन्होंने विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
कृषि बिलों के विरोध में उन्होंने 27 जनवरी 2021 को विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया था, जिसकी वजह से यह सीट रिक्त हो गई थी। अब उपचुनाव में उन्होंने एक बार फिर ताल ठोंककर विरोधियों को ललकारा है। उन्होंने श्रीसालासर धाम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नामांकन के साथ ही कांग्रेस व सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उनकी नहीं बल्कि ऐलनाबाद की जनता और किसानों की तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐलनाबाद के विधायक पद से इस्तीफा ऐलनाबाद की जनता और संयुक्त किसान मोर्चा के कहने से दिया था और अब वे उपचुनाव भी उन्हीं के कहने के मुताबिक लड़ रहे हैं। अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार से दूध की धुली नहीं है क्योंकि वर्ष 2012-13 में कांग्रेसराज में ही तीनों कृषि कानूनों के ड्राफ्ट तैयार किए गए थे। मगर संसद में बहुमत न होने के कारण ये पारित नहीं हो सके। कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में नो कांफिडेंस प्रस्ताव लाकर भाजपा को राहत दी गई। अभय चौटाला ने कहा कि यदि कांग्रेस किसानों की इतनी ही हितैषी थी तो हरियाणा के किसी भी टोल या धरने पर कांग्रेस नेता शामिल क्यों नहीं हुए? हरियाणा के पीपली में पुलिस लाठीचार्ज के बाद कांग्रेस ने धरने देने की बात कही थी मगर उस पर भी वह खरी नहीं उतरी। इनेलो नेता ने कहा कि यदि सही मायने में कांग्रेस किसान हितैषी होती तो कांग्रेस नेता उनके साथ ही हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देते। इससे ऐलनाबाद का उपचुनाव नहीं होता बल्कि हरियाणा में मध्यावधि चुनाव ही होते। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जजपा गठबंधन का कोई नामलेवा भी नहीं है और इस बात का एहसास हलके की जनता इस चुनाव में उसे करवा देगी। इस अवसर पर उनके साथ सिरसा प्रभारी कर्ण चौटाला, आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व मंत्री भागीराम, अभय सिंह खोड, कैप्टन विनोद गोदारा, इनेलो नेता विनोद बेनीवाल, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Source Link - Ellenabad by-election: Abhay Chautala files papers
Related Posts
Ellenabad by-election ऐलनाबाद उपचुनाव : अभय चौटाला ने ठोंकी ताल
Reviewed by DabwaliNews
on
4:30:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
fv
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसम...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
No comments:
Post a Comment