health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
परमपिता परमात्मा की दया सब पर होती है, कृपा उसी पर बरसती है जो व्यक्ति पात्र होता है : आचार्य
डबवाली।आर्य समाज डबवाली द्वारा आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक वेद प्रचार उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को प्रात:कालीन सत्र का पारिवारिक हवन यज्ञ एवं वैदिक सत्संग का आयोजन आर्य समाज के महामंत्री डॉ. रामफल आर्य के आवास पर यज्ञब्रह्मा आचार्य मोहित शास्त्री बिजनौर वाले, आर्य समाज के पदाधिकारी एसके आर्य, भारत मित्र छाबड़ा, सुरेंद्र आर्य के सानिध्य में संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य यजमान के तौर पर मेजबान डॉ. रामफल आर्य ने सपत्नीक आहुतियां डाली। तदोपरांत यज्ञब्रह्मा आचार्य मोहित शास्त्री बिजनौर वालों ने यज्ञ प्रार्थना ‘‘पूजनीय प्रभु हमारे भाव उज्ज्वल कीजिए, हे प्रभु तुम शक्तिशाली हो बनाते सृष्टि को...’’ के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भजनों व प्रवचनों द्वारा उपस्थित आर्य श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने ऋषि दयानंद सरस्वती का यशोगान करते हुए कहा कि ऋषि दयानंद सरस्वती के हम पर इतने उपकार हैं कि इन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन के संकल्पों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में नियम, धर्म व व्यवस्था ठीक रहेगी तो ही आपका जीवन सफल होगा। मंच संचालन डॉ. रामफल आर्य ने निभाया। उन्होंने आए हुए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वहीं, आचार्य मोहित शास्त्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके आचार्य मोहित शास्त्री व ढोलक व पैड पर संगत करने वाले रविंद्र व जितेंद्र को सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। वैदिक जयघोष, अभिवादन व शांति पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ऋषि लंगर वरताया गया। बीती रात्रि वार्षिक वेद प्रचार उत्सव के दूसरे दिन आचार्य मोहित शास्त्री ने वेद एवं रामायण पर आधारित प्रसंगों के माध्यम से गुहस्थ आश्रम के विषय पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए बहुत ही सरल शब्दों में अपने परिवार में सामंजस्य स्थापित करने पर बल दिया। परमपिता परमात्मा की दया सबके ऊपर होती है, लेकिन कृपा उसी पर बरसती है जो व्यक्ति पात्र होता है।
पारिवारिक हवन यज्ञ व वैदिक सत्संग आर्य समाज महाशा धर्मशाला में आजआर्य समाज द्वारा आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक वेद प्रचार उत्सव के तहत पारिवारिक श्रृंखला के अंतर्गत प्रात:कालीन सत्र में हवन यज्ञ व वैदिक सत्संग 21 सितंबर, शनिवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक वार्ड नंबर 4, पब्लिक क्लब के पीछे स्थित आर्य समाज महाशा धर्मशाला में होगा। इसके अतिरिक्त रात्रि कालीन सत्र साढ़े 7 बजे से 10 बजे तक आर्य समाज मंदिर के वैदिक सत्संग हाल में होगा।विजय कुमार शास्त्री, प्रचार प्रमुख, आर्य समाज डबवाली।
Related Posts
परमपिता परमात्मा की दया सब पर होती है, कृपा उसी पर बरसती है जो व्यक्ति पात्र होता है : आचार्य
Reviewed by Dabwali News
on
5:07:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
5:07:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment