health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
चौटाला डोडा पोस्त तस्करी का मुख्य सप्लायर मनप्रीत सीआईए के हत्थे चढ़ा, SP जसलीन कौर खुद कर रहीं मॉनिटरिंग
डबवाली। डबवाली क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ जिला पुलिस ने ड्रग्स माफिया की रीढ़ तोड़ने की कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) जसलीन कौर (IPS) के कड़े निर्देशों पर काम करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम ने डोडा पोस्त तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और सप्लायर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस के खुफिया तंत्र के आगे उसकी एक न चली।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस प्रवक्ता ने मामले का ब्योरा देते हुए बताया कि बीती 5 जून 2026 को चौटाला पुलिस चौकी की टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान गांव अबूबशहर के पास नहर पुल पर अमर सिंह नाम के एक तस्कर को दबोचा था। उसके कब्जे से 1 किलो 199 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। थाना सदर डबवाली में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जब अमर सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई और पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य खंगाले, तो इस काले कारोबार के पीछे मनप्रीत सिंह का नाम मुख्य सप्लायर के तौर पर सामने आया।
सीआईए प्रभारी की टीम ने ऐसे बिछाया जाल
आरोपी मनप्रीत सिंह पुलिस से बचने के लिए भूमिगत हो गया था। एसपी जसलीन कौर ने सीआईए कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने आधुनिक सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और मजबूत गुप्तचर नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया और आखिरकार उसे दबोच लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
पहचान रहेगी गुप्त, बेझिझक दें सूचना:
एसपी जसलीन कौर ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है, तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 1933 या डबवाली पुलिस के आधिकारिक मोबाइल नंबर 9138999748 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
Related Posts
चौटाला डोडा पोस्त तस्करी का मुख्य सप्लायर मनप्रीत सीआईए के हत्थे चढ़ा, SP जसलीन कौर खुद कर रहीं मॉनिटरिंग
Reviewed by Dabwali News
on
9:24:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:24:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
.jpg)
No comments:
Post a Comment