Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

डबवाली अनाज मंडी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का दौरा: खाद की कमी नहीं होने देंगे, समस्याओं के समाधान का भरोसा
प्रथम अक्स शतरंज संग्राम-2026: बिसात पर उतरीं 112 दिमागी तोपें, चाल ऐसी कि दर्शक भी हैरान!अंडर-11 में सिद्धार्थ, अंडर-19 में जयवीन और ओपन कैटेगरी में रवि कुमार बने शह-मात के सुल्तान
पुराने नोट के बदले 15 लाख का लालच! डबवाली के बुजुर्ग से 3.90 लाख ठगे, साइबर पुलिस ने हरिद्वार से दबोचा मुख्य आरोपी
 नाबालिग से दरिंदगी का मुख्य आरोपी शिकंजे में: बाइक पर बहला-फुसलाकर किया था अगवा; कालांवाली पुलिस ने कसा शिकंजा
 प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का भव्य समापन, फूलों की वर्षा और दीपों से सजी अयोध्या; राम राज्य की स्थापना का उद्घोष गूंजा
AANC स्टाफ ने पकड़ा हेरोइन सप्लायर, चौटाला पुलिस ने लेडी डॉन पर कसा शिकंजा,कालांवाली से 6.450 ग्राम हेरोइन के साथ फौजा सिंह गिरफ्तार , मुख्य महिला सरगना भी सलाखों के पीछे
डबवाली पुलिस की नशा तस्करों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', मोहाली से धरा गया 256 ग्राम हेरोइन केस का मुख्य सप्लायर,10.660 ग्राम हेरोइन, 30 नशीली गोलियां और 150 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद; 15,000 की ड्रग मनी व गाड़ी पहले ही जब्त
 डबवाली में बिजली-पानी संकट गहराया: आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज दोपहर गांधी चौक पर उमड़ेगी भीड़; प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
5 साल 10 महीने से कानून से भाग रहा बेल जंपर गिरफ्तार: हमला और मारपीट मामले में आरोपी ज्वाला सिंह हत्थे चढ़ा; PO स्टाफ और शहर पुलिस का साझा ऑपरेशन
 अस्पताल मोर्चरी में सुधरेंगी व्यवस्थाएं: SDM के निर्देशों के बाद फाइल बंद करने पर बनी सहमति

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

अस्पताल मोर्चरी में सुधरेंगी व्यवस्थाएं: SDM के निर्देशों के बाद फाइल बंद करने पर बनी सहमति

डबवाली-उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली के शव गृह (मोर्चरी) में अव्यवस्था और शवों को सुरक्षित रखने में आ रही दिक्कतों को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार प्रशासनिक स्तर की एक अहम बैठक के बाद सुलझ गया है। दरिया सिंह नामधारी द्वारा अपने भाई वरिष्ठ पत्रकार फतेह सिंह आजाद का शव सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में खराब होने की शिकायत पर एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। सिविल सर्जन, सिरसा कार्यालय के निर्देशानुसार एसडीएम योगेश दिलहौर की अध्यक्षता में हुई इस विशेष बैठक में मोर्चरी के ढांचे को सुधारने और पारदर्शिता लाने के लिए कई ठोस फैसले लिए गए, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मामला खत्म करने पर सहमति दे दी।
बैठक का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के पत्र के आधार पर एसडीएम कार्यालय में किया गया, जिसमें अस्पताल प्रशासन और शिकायतकर्ता पक्ष आमने-सामने बैठकर चर्चा करने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुदीप गोयल, डॉ. सौरभ अरोड़ा तथा डॉ. हरसिमरन सिंह उपस्थित रहे, जबकि शिकायतकर्ता दरिया सिंह व अन्य गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र के लोगों की चिंताओं को मजबूती से रखा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने बैठक में कड़े दिशा-निर्देश दिए। सबसे प्रमुख निर्णय मोर्चरी में 2 चेम्बर वाला नया डीप फ्रीजर उपलब्ध कराने को लेकर लिया गया, जिसके लिए उच्च अधिकारियों को तुरंत मांग पत्र भेजा गया। इसके साथ ही, मोर्चरी में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से शव रखने के निर्धारित शुल्क का एक बोर्ड लगाया जाएगा। भविष्य में किसी कर्मचारी द्वारा अनुचित वसूली या पैसे मांगने की शिकायतों को दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन फोन नंबर भी प्रदर्शित किया जाएगा और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, मोर्चरी में आने वाले शवों के रिकॉर्ड के लिए विशेष रजिस्टर का सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लिए गए इन सकारात्मक और कड़े निर्णयों पर बैठक में मौजूद सभी नागरिकों ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। शिकायतकर्ता दरिया सिंह ने भी अस्पताल प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं में त्वरित सुधार के आश्वासन के बाद शिकायत को आधिकारिक रूप से फाइल (बंद) करने पर अपनी सहमति दे दी, जिसके साथ ही लंबे समय से चले आ रहे इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान हो गया। बैठक में पहुंचे लोगों में महावीर सहारण, पम्मी वधवा, पत्रकार सुदेश आर्य, कुलवीर शांत, प्रवीण कुमार, गुरचरण सिंह, नत्थू राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई