health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

आर्य समाज यज्ञशाला में हवन यज्ञ संपन्न , ''धन्य है तुझको ए ऋषि तूने हमें जगा दिया."

डबवाली न्यूज़ डेस्क 
आर्य समाज की ओर से रविवार को साप्ताहिक हवन यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन यज्ञशाला में किया गया। जिसमें यज्ञब्रह्मा का दायित्व आर्य समाज के प्रचार प्रमुख विजय शास्त्री ने निभाया जबकि मुख्य यजमान के तौर पर डॉ. लोकेश्वर वधवा एवं अमीं लाल धामू रिसालियाखेड़ा ने सपत्नीक आहुतियां डाली। तदोपरांत स्त्री आर्य समाज की सदस्य रजनी सुंधा ने ऋषि दयानंद सरस्वती कसे समर्पित भजन ''धन्य है तुझको ए ऋषि तूने हमें जगा दियाÓÓ व डॉ. रामफल आर्य ने ''तेरे दर को छोड़कर किस दर जाऊं मैं, सुनता मेरी कौन है किसे सुनाऊं मैं आदि प्रेरणादायी भजन प्रस्ततु कर समां बांध दिया। इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए विजय शास्त्री ने कहा कि हवन यज्ञ करने से जहां हम परमपिता परमात्मा की आराधना करते हैं, वहीं संध्या उपासना करने से हम प्रभु के समीप होते हैं। यह जानकारी देते हुए महामंत्री सुदेश आर्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आर्य समाज महाशा धर्मशाला समिति के पूर्व प्रधान व सरप्रस्त हंसराज लखौत्तरा की बहन श्रीमती प्रकाशो देवी निवासी गांव मौजगढ़ के आक्समिक निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके भारत मित्र छाबड़ा, कुलदीप पटवारी, विजय कामरा, राज कुमार गर्ग लोहेवाले, जगरूप सिंह, गौरव, खुशदीप सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली। कार्यक्रम के अंत में शांतिपाठ के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई