गुरु नानक कॉलेज पूर्व छात्र संघ के कार्यकारी सदस्यों की हुई बैठक
डबवाली न्यूज़ डेस्क
आज गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के कॉन्फ्रेंस हॉल में पूर्व छात्र संघ के कार्यकारी सदस्यों की एक बैठक हुई। इस बैठक में एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक की तारीख तय करने और इस शैक्षणिक सत्र के लिए जरूरतमंद छात्रों की छात्रवृत्ति तय करने के विषयों पर चर्चा की गई।एलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष श्री नीरज जिंदल ने कोरोनावायरस महामारी अवधि के दौरान कॉलेज द्वारा किए गए काम की सराहना की। बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में सचिव मनोहर ग्रोवर जी ने बताया कि कार्यकारी सदस्यों की अगली बैठक 2 अक्टूबर 2020 को शाम 6 बजे ज़ूम प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी। वार्षिक आम बैठक 11 अक्टूबर 2020 को शाम 4 बजे ज़ूम पर आयोजित की जाएगी। मीटिंग की सूचना आईडी को इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप और कॉलेज की वेबसाइट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सांझा किया जाएगा। बैठक के लिए सोशल मीडिया पर और स्थानीय समाचार पत्रों में एक सप्ताह पूर्व सूचना दी जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए कॉलेज द्वारा जरूरतमंद छात्रों की एक सूची तैयार की जाएगी ताकि पूर्व छात्र संघ के कार्यकारी सदस्यों द्वारा छात्रवृत्ति राशि का फैसला किया जा सके। इस बैठक में कोषाध्यक्ष प्रेम सुख दास सेठी, सदस्य कृष्ण कुमार कामरा, संजीव शाद, तरसेम कुमार गर्ग, सुरजीत सिंह, भूपिंदर सूर्या, नवीन नागपाल, सतीश जग्गा, सुखपाल सिंह भाटी, मैडम उषा गोयल उपस्थित थे। प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर ने मीडिया को बताया कि पूर्व छात्र संघ कॉलेज और समाज की बेहतरी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

No comments:
Post a Comment