Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

"क्या अब डबवाली की सड़कों पर खुल कर सांस ले पाएंगे आप? SDM अर्पित संगल ने शहर के 'कब्जाधारियों' के खिलाफ खोला मोर्चा! डंडा चलने वाला है... तैयार रहें! पूरी खबर पढ़ें 👇"
7 साल से फरार अपराधी 'जग्गा' चढ़ा डबवाली पुलिस के हत्थे,8 साल पुराना हिसाब बराबर, अस्पताल में घुसकर किया था हमला
अरूट रत्न डॉ. प्रेम कुमार ग्रोवर की पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 21 महानुभावों ने रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि
 सरकार आपके द्वार: एसडीएम संगल ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, डबवाली समाधान शिविर में जनता को मिली राहत
​नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: पंजाब के 'सरपंच' टैग वाली कार से 80 लाख की नशीली गोलियां बरामद, 2 गिरफ्तार
डबवाली पुलिस का बड़ा प्रहार: पंजाब के 3 शातिर चोर काबू, 7 वाहन बरामद; 2 दिन में दूसरा गिरोह ध्वस्त
"सफेद कोट के पीछे काला धंधा! 11 करोड़ की नशे की गोलियां और 15 लाख का सोना... डबवाली पुलिस ने कैसे तोड़ी पंजाब के बड़े नशा तस्कर की कमर? देखिए पूरा खुलासा।
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 नशे के सौदागरों पर डबवाली पुलिस का स्ट्राइक; 3 तस्कर ढेर, लाखों की हेरोइन और ड्रग मनी बरामद
 डबवाली पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', महिला सप्लायर समेत 3 बड़े नशा तस्कर ढेर!

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

एसपी का अनुभव आया काम, पहली परीक्षा में उत्र्तीण हुआ पुलिस प्रशासन,टकराव को हरहाल में टालने में कामयाब रहें, उत्तेजित करने का किया गया था प्रयास

डबवाली न्यूज़ डेस्क 
मंगलवार को किसान संगठनों के डिप्टी सीएम व बिजली मंत्री के आवास का घेराव करने के ऐलान की वजह से बनी टकराव की परिस्थितियों को पुलिस व प्रशासन ने टालने में कामयाबी हासिल की, इसका श्रेय पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का अनुभव काम आया।सेना में सेवारत रहें एसपी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को अनुशासन में रहने और किसी भी परिस्थिति में उत्तेजित न होने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। यही वजह रही कि विरोध प्रदर्शन में शुमार किसानों ने भी पुलिस के रवैये की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। घेराव के लिए बाबा भूमण शाह चौक पहुंचीं किसानों की भीड़ में शुमार असामजिक तत्वों द्वारा बेरिकेड्स तोडऩे का प्रयास किया गया। उन्हीं लोगों की ओर से पुलिस कर्मियों के साथ झड़प की भी कोशिश और पुलिस पर पत्थर भी फैंके गए। यहां पर हरसंभव कोशिश की गई कि पुलिस उत्तेजित हो और मामला बिगड़े। दरअसल, पिपली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के बाद पूरे देश में इसकी गूंज उठी थी। राजनीतिक दलों ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की थी। संभवत: ऐसा ही वे सिरसा में भी चाहते थे ताकि मुद्दे को भुनाया जा सकें। लेकिन पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने अपने अनुभव का यहां पर इस्तेमाल किया। उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जहां विभिन्न किसानों के संगठन के नेताओं से प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर बातचीत की। उनकी ओर से यह स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था न बिगड़े। यह भी निर्देश थे कि पुलिस का किसानों से टकराव न होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि भले ही पुलिस को उत्तेजित करने के कितने भी प्रयास किए जाए, लेकिन बिना उत्तेजित हुए मामले में टकराव को टाला जाए। हालांकि यह भी निर्देश दिए गए थे कि दंगाईयों को बख्शा न जाए। यदि असामाजिक तत्व सरकारी अथवा निजी संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाए तो उन पर सख्ती से कार्रवाई भी की जाए। 

पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को जो नरमी का परिचय दिया, उसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शुमार लोग भी पुलिस की बदली हुई छवि देखकर चकित थे। किसानों से टकराव की स्थिति में पुलिस में कड़ा अनुशासन देखा गया। एसपी भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को पूरे मामले पर निगाह बनाई रखीं और पुलिस जवानों व मातहत अधिकारियों के बीच रहें। उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहें, जिसकी वजह से पुलिस जवानों का भी हौंसला बना रहा। हकीकत यह है कि नवनियुक्त एसपी भूपेंद्र सिंह ने पहली परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है और सिरसा में कानून व्यवस्था को बिगडऩे नहीं दिया। यह तब बड़े मायने रखती है जब पूरे पुलिस प्रशासन की छवि दावं पर लगी थी और पूरे प्रदेश की निगाहें सिरसा पर टिकी हुई थी। 

दर्ज किए जाएंगे मामले
 पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को तोडफ़ोड़ करने वालों व हिंसा फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए है। लेकिन ऐसे लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ बाईनेम मामले दर्ज किए जाएंगे। पुलिस को असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा चुके है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई