health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
- एचकेआरएनएल की सेवाएं निजी क्षेत्र के उद्योगों के लिए निशुल्क, पोर्टल पर पंजीकरण के बाद 10 दिन में मिलेगी योग्य अभ्यर्थियों की सूची: देव कुमार शर्मा
सिरसा-हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) में पंजीकृत युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की पहल शुरू की है। अब सरकारी विभागों में एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्ति का मौका नहीं मिलने वाले युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर निजी औद्योगिक इकाइयों में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित और योग्य युवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एचकेआरएन ने औद्योगिक इकाइयों से संपर्क बढ़ाया है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की मैनपावर संबंधी जरूरत को पूरा करना है। इसके तहत निजी क्षेत्र में रोगार के इच्छुक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार कंपनियों तक पहुंचाया जाएगा।
इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने सिरसा के लघु सचिवालय के सभागार में एमएसएमई व उद्योग विभाग की ओर से सिरसा जिला के उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के स्वतंत्र निदेशक देवकुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में एचकेआरएनएल से डीजीएम वैश जैन, उद्योग विभाग के उप निदेशक दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उद्योगों को एचकेआरएनएल के माध्यम से कर्मचारियों की उपलब्धता और रोजगार अवसरों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उद्योग पोर्टल पर दर्ज करा सकेंगे कर्मचारियों की डिमांड:
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि उद्योगों को प्रशिक्षित कर्मचारियों के अलावा विभिन्न कार्यों के लिए अन्य मैन पावर की भी जरूरत होती है। ऐसी जरूरतों को एचकेआरएनएल के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्राइवेट सेक्टर को उनकी ट्रेड के अनुरूप एचकेआरएनएल से कर्मचारी दिए गए हैं। उन्होंने सिरसा के उद्योगपतियों से भी एचकेआरएनएल की सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
10 दिन में मिलेगी योग्य अभ्यर्थियों की सूची:
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के निदेशक देव कुमार शर्मा ने बताया कि औद्योगिक ईकाई को पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और इसके बाद वे अपनी कर्मचारी संबंधित आवश्यकताएं और पदों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद इसे पोर्टल पर इसे अपलोड किया जाएगा और 10 दिनों के दौरान योग्य अभ्यार्थियों की सूची उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
अभ्यर्थियों और उद्योगों से कोई शुल्क नहीं:
देवकुमार शर्मा ने कहा कि एचकेआरएनएल पोर्टल पर पंजीकरण करने से लेकर अभ्यार्थी को साक्षात्कार तक भेजने का कोई शुल्क नहीं लेता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योगपतियों के लिए एचकेआरएनएल की सेवाएं निशुल्क है। उन्होंने बताया कि कई बड़ी औद्योगिक ईकाईयां एचकेआरएनएल से मेनपॉवर ले रही है। अब सिरसा के उद्योगों को भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आगे आने की अपील की गई है।
देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सौनी प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उद्योगपतियों को भी एचकेआरएनएल के माध्यम से युवाओं को नौकरी देने के लिए आगे आना चाहिए ताकि उद्योगों को ओर अधिक सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने उद्योगपतियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।
Related Posts
- एचकेआरएनएल की सेवाएं निजी क्षेत्र के उद्योगों के लिए निशुल्क, पोर्टल पर पंजीकरण के बाद 10 दिन में मिलेगी योग्य अभ्यर्थियों की सूची: देव कुमार शर्मा
Reviewed by Dabwali News
on
9:50:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:50:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment