health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा एक्शन | 3 नशा तस्कर अरेस्ट, हेरोइन व 650 नशीली गोलियां जब्त
डबवाली/कालांवाली नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने में जुटी डबवाली पुलिस ने नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने के लिए एक साथ तीन बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। डबवाली की पुलिस अधीक्षक (एसपी) जसलीन कौर, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस की अलग-अलग स्पेशल टीमों ने ताबड़तोड़ दबिश देकर एक मुख्य सप्लायर सहित कुल 3 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.280 ग्राम हेरोइन, 50 प्रतिबंधित नशीली गोलियां तथा 600 नशे में इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल और गोलियां बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के नशा माफिया में हड़कंप मच गया है।
मामला 1: मांगेआना में गुप्त सूचना पर रेड, 650 नशीली गोलियां व कैप्सूल के साथ भीम सिंह दबोचा
सीआईए स्टाफ डबवाली के प्रभारी उप-निरीक्षक शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव मांगेआना क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक युवक को काबू किया। नियमानुसार ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 50 प्रतिबंधित बुप्रेनोरफिन गोलियां, 300 प्रेगाबलीन कैप्सूल और 300 टेम्पेन्टाडोल गोलियां बरामद हुईं।
आरोपी की पहचान भीम सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया है।
मामला 2: तारूआना में गश्त के दौरान हेरोइन तस्कर मनजीत सिंह गिरफ्तार
दूसरी बड़ी सफलता सीआईए स्टाफ कालांवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम को मिली। पुलिस टीम ने गांव तारूआना के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 6.280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने थाना कालांवाली में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला 3: 10 जुलाई के हेरोइन केस का मुख्य सप्लायर अजय कुमार प्रोडक्शन वारंट पर अरेस्ट
थाना कालांवाली के प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल की टीम ने नशा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सप्लायर को दबोच लिया है। बता दें कि 10 जुलाई को सीआईए कालांवाली ने बाइक सवार दो आरोपियों सागर और दीपक को 7.470 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था।
गहन पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना अजय कुमार है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अजय कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जीरो टॉलरेंस पॉलिसी: पहचान रहेगी गुप्त, हेल्पलाइन 1933 पर दें सूचना
डबवाली पुलिस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। किसी भी सूरत में नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशा तस्करी या सेवन की कोई जानकारी हो, तो वे निसंकोच 'मानस पोर्टल', नेशनल हेल्पलाइन 1933, या डबवाली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9138999748 पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
Related Posts
डबवाली पुलिस का नशा माफिया पर बड़ा एक्शन | 3 नशा तस्कर अरेस्ट, हेरोइन व 650 नशीली गोलियां जब्त
Reviewed by Dabwali News
on
9:55:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:55:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment