Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

खारे पानी की 'जहर' जमीन पर लिखा सफलता का नया अध्याय: रघुआना के गुरदीप ने झींगा पालन से खड़ा किया ₹65 लाख का 'ब्लू एंपायर'
   बेटे की बीमारी का फर्जी कॉल और झूठा मैसेज भेजकर ठगे थे ₹94,000; साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा, ₹89,500 नकद बरामद
डबवाली पुलिस ने 24 घंटे में नशा सप्लाई चेन के किंगपिन समेत 2 को दबोचा।आरोपियों के कब्जे से कुल 11.900 ग्राम हेरोइन बरामद। पकड़ा गया मुख्य तस्कर कर्मवीर हत्या और आर्म्स एक्ट मामलों में था वांछित/आरोपी।
 34 करोड़ की आढ़त ने बढ़ाया आक्रोश, 29 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम; 30 को सिरसा मंडी में होगा बड़ा फैसला-गुरदीप कामरा
- एचकेआरएनएल की सेवाएं निजी क्षेत्र के उद्योगों के लिए निशुल्क, पोर्टल पर पंजीकरण के बाद 10 दिन में मिलेगी योग्य अभ्यर्थियों की सूची: देव कुमार शर्मा
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
किसान आंदोलन व पंजाब में छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियों में हड़ताल ऐतिहासिक रही - बजरंग गर्ग
8 महीने से चकमा दे रहा आरोपी सोहेल खान गिरफ्तार; साबुआना रोड पर नाकाबंदी तोड़ भागे थे कार सवार, चौटाला पुलिस ने भेजा जेल
तिरस्कार नहीं, उपचार चाहिए: जब खुद अस्पताल पहुंचीं  SP जसलीन कौर, नशा पीड़ितों की आंखों में दिखी नई जिंदगी की उम्मीद
 Corona Update - 65 पॉजिटिव, 60 डिस्चार्ज

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

वचन भी निभाएंगे, संघर्ष भी करेंगे: नूंह की सम्मान दिवस रैली से हरियाणा की सियासत में बड़ा फेरबदल करेंगे अभय चौटाला

चंडीगढ़/उकलाना: पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाली 'सम्मान दिवस रैली' को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने अपनी पूरी राजनीतिक ताकत झोंक दी है। रैली को महज श्रद्धांजलि कार्यक्रम न बनाकर सत्ता परिवर्तन की जन-आवाज के रूप में पेश करने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला लगातार प्रदेशव्यापी कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं।

वीरवार को उकलाना, बरवाला और हांसी में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार सहित मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक प्रहार किए।

"बेरोजगारी, नशा और चरमराती व्यवस्थाओं से हताश है हरियाणा का युवा"

अभय चौटाला ने प्रदेश के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक वर्ग सरकार की नाकाम नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने कहा, "प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। रोजगार न मिलने के कारण युवाओं में गहरी मायूसी है, जिससे नशा और अपराध जैसे सामाजिक दूषण पैर पसार रहे हैं। जिन स्कूलों में बच्चों का भविष्य बनना चाहिए, वहां शिक्षक नहीं हैं और अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं हैं। जब बुनियादी ढांचा ही जर्जर होगा तो हरियाणा का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा?"

"15-15 लाख का वादा और भाईचारे में जहर: भाजपा की नीतियां बेनकाब"

2014 के चुनावों का जिक्र करते हुए इनेलो प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दुखी होकर जनता ने भाजपा के 15 लाख रुपये देने और काला धन वापस लाने के वादों पर भरोसा किया था। लेकिन सत्ता संभालते ही भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा की मूल ताकत यानी भाईचारे में जाति-पाति का जहर घोलकर समाज को बांटने का काम किया है।

कांग्रेस और हुड्डा पर भी तीखे प्रहार: "विपक्ष की भूमिका में पूरी तरह विफल"

वर्ष 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन और राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस-वोटिंग का मुद्दा उठाते हुए अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच अंदरूनी राजनीतिक मिलीभगत है। कांग्रेस प्रदेश में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय पर्दे के पीछे से सरकार को ऑक्सीजन देने का काम कर रही है। जनता के हकों की लड़ाई केवल इनेलो ही लड़ सकती है।

"वचन के धनी हैं अभय चौटाला" — प्रो. संपत सिंह

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने अभय चौटाला के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने याद दिलाया कि जिस तरह 1966 में चौधरी देवीलाल ने अपना वचन निभाते हुए 1967 का पहला चुनाव नहीं लड़ा था, ठीक उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के दौरान अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। देश भर में किसी अन्य सांसद या विधायक ने किसानों के लिए यह त्याग नहीं किया।

जनहित के आंदोलनों से झुकाई सरकार — रामपाल माजरा

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी ने हमेशा सड़कों पर उतरकर जनता की लड़ाई लड़ी है। बुजुर्गों की पेंशन काटने के फैसले के खिलाफ अभय चौटाला के पंचकूला आंदोलन के दबाव में आकर ही सरकार को पेंशन बढ़ानी पड़ी। इसी तरह मंडियों में बिना बायोमीट्रिक और नंबर के गेहूं बिकवाने के लिए अभय चौटाला खुद किसानों के साथ ट्रैक्टर लेकर मंडियों में पहुंचे थे।

सम्मेलन में उमेद सिंह लोहान सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर नूंह रैली का न्योता देने का आह्वान किया।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई