health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
4 साल से पुलिस को छका रहा था 'बेल जम्पर' सोनू: डबवाली PO स्टाफ ने बिछाया जाल, साइबर सेल की मदद से मौजगढ़ में दबोचा
डबवाली: अपराध और अपराधियों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान में डबवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पीओ (PO) स्टाफ की टीम ने करीब 4 साल पुराने लड़ाई-झगड़े के मामले में फरार चल रहे एक शातिर बेल जम्पर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान देवी लाल उर्फ सोनू, निवासी गांव मौजगढ़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनू के खिलाफ वर्ष 2022 में थाना शहर डबवाली में मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकियों समेत विभिन्न धाराओं (323, 341, 147, 149, 325, 506 IPC) के तहत मुकदमा नंबर 313 दर्ज किया गया था। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान आरोपी लगातार गैर-हाजिर रहा, जिसके बाद माननीय अदालत ने उसे 'बेल जम्पर' घोषित कर दिया था।
साइबर सेल की सटीक लोकेशन ने किया काम आसान पीओ स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था। डबवाली साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मैन्युअल इंटेलिजेंस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। जैसे ही आरोपी के गांव मौजगढ़ में होने की पुख्ता सूचना मिली, पुलिस ने तुरंत दबिश देकर उसे काबू कर लिया।
एसपी डबवाली के निर्देशानुसार, जिले में भगोड़ों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। प्रभारी रणधीर सिंह ने स्पष्ट किया कि कानून से भाग रहे किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान भविष्य में भी इसी तेजी से जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।
Related Posts
4 साल से पुलिस को छका रहा था 'बेल जम्पर' सोनू: डबवाली PO स्टाफ ने बिछाया जाल, साइबर सेल की मदद से मौजगढ़ में दबोचा
Reviewed by Dabwali News
on
9:03:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:03:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
No comments:
Post a Comment