Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

मानवाधिकार कमेटी का बड़ा फैसला: हरजिंदर पाल शर्मा बने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष
​'कोरोना' का नाम लेकर देश में डर फैला रही BJP, पीएम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण: बृजेंद्र सिंह
 जेजेपी परिवार पहुंचा अनाजमंडी  किसानों से जानी समस्याएं, सरसों की फसल खरीद का लिया जायजा थोंपी गई शर्तों की आलोचना कर अविलंब वापिस लेने की मांग
नशा तस्करों की खैर नहीं: डबवाली में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 15 लाख की हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार
6.890 ग्राम हेरोइन बरामद ,सफेद स्कूटी जब्त ,पंजाब के पथराला से जुड़े तार , नशा मुक्त डबवाली अभियान तेज।
अष्टमी पर 'अपनेपन' की थाली: अनाथ आश्रम में गूंजी किलकारियां, सन रिबॉर्न फाउंडेशन ने लंगर लगा और पौधे रोपकर मनाया त्योहार
चौटाला में क्रेटा सवार तीन नशा तस्कर दबोचे, गियर बॉक्स में छिपाकर ला रहे थे अफीम
आधी रात घर में घुसकर तलवारों से हमला करने वाले 2 और शिकारी दबोचे, अब तक 7 गिरफ्तार
    शैक्षणिक और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ नए सत्र का आगाज,सुंदरकांड के पाठ, हवन यज्ञ और स्मार्ट क्लासरूम के उद्घाटन के साथ राजा राम गर्ल्स स्कूल में नए सत्र का भव्य शुभारंभ
किसानों के आंसू पोंछने के लिए इनेलो का बड़ा कदम; डबवाली अनाज मंडी में खुला 'किसान दुख निवारण' कार्यालय

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

भाजपा सरकार में फसल सस्ती, सिलेंडर महंगा - पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 1 अप्रैल। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आगामी सूरजमुखी की फसल की खरीद के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए समर्थन मूल्य में हरियाणा के किसानों के लिए भारी कटौती किए जाने के हैफेड के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में खरीद एजेंसियां किसानों की कमर तोड़ने पर उतारू हैं और हरियाणा सरकार मूकदर्शक बनकर उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेमौसमी बरसात को देखते हुए राज्य सरकार को फसलों पर बोनस देना चाहिए ना कि समर्थन मूल्य में कटौती कर किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कना चाहिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जून 2025 में केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की फसलों के लिए नए समर्थन मूल्य की घोषणा का पत्र जारी किया था जिसमें सूरजमुखी के लिए 7721 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया गया था। पिछले वर्ष के समर्थन मूल्य में 441 रुपये की बढ़ोतरी कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने तब दावा किया कि सूरजमुखी किसानों के लिए अब लागत से 50 प्रतिशत ज्यादा का समर्थन मूल्य लागू कर दिया गया है। लेकिन भाजपा सरकारों के ये दावे और किसानों के सपने सूरजमुखी की फसल पकने से पहले ही मिट्टी में मिल गए हैं क्योंकि अब हरियाणा की खरीद एजेंसी हैफेड ने सूरजमुखी की फसल को 6540 रूपये पर खरीदा जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह सरासर किसानों से धोखा और वादाखिलाफी है। उन्होंने कहा कि हैफेड हरियाणा के किसानों को पिछले वर्ष के न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी 740 रूपये प्रति क्विंटल कम है और इस रेट को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने हैरानी जताई कि बीते वर्षों में सूरजमुखी किसानों द्वारा बार-बार आंदोलन किए जाने के बावजूद हरियाणा की खरीद एजेंसी इस तरह मनमाना और बेतुका दाम घोषित कर किसानों को क्यों उकसा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर शरारत है जिसके माध्यम से किसानों के मान-सम्मान को ढेस पहुंचाकर उन्हें टकराव वाले आंदोलनों में उलझाने का प्रयास हो रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस तरह महंगाई बढ़ रही है और बेमौसमी बरसात किसानों पर कहर ढा रही है, उसे देखते हुए तो राज्य सरकार को फसलों की खरीद पर बोनस देना चाहिए। लेकिन हरियाणा सरकार केंद्र द्वारा घोषित समर्थन मूल्य में भी कटौती कर किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा किसान विरोधी फैसला लिए जाने की वजह सरकार को स्पष्ट करनी चाहिए और इसे तुरंत वापिस लेना चाहिए।

इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फसलों की बढ़ती लागत और रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने ना सिर्फ रसोई गैस के दाम बढ़ाए हैं बल्कि भेदभाव करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर भरवाने की समय सीमा को बढ़ाकर 45 दिन कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना घाटा आम लोगों पर डाल रही है जबकि आम किसान की फसल की कीमत देने में आनाकानी कर रही है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई