health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने दी दबिश; 7 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,44,400 रुपये और 156 ताश के पत्ते बरामद; एसपी जसलीन कौर के निर्देश पर चला विशेष अभियान
कालांवाली डबवाली पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर (IPS) के कड़े निर्देशों के बाद अपराधियों और सट्टेबाजों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में थाना कालांवाली पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के बीचों-बीच चल रहे एक जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मंडी कालांवाली के एक मकान में छापेमारी कर 7 लोगों को दांव लगाते हुए काबू किया है।
गुप्त सूचना पर घेराबंदी: थाना प्रबंधक पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर जागर सिंह की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर वाली गली में तरसेम सिंह नामक व्यक्ति अपने घर के पिछले कमरे में जुए का अड्डा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत योजना बनाई और बताए गए मकान पर रेड की। जैसे ही टीम आंगन पार कर कमरे के पास पहुंची, अंदर से ताश की चाल और रुपयों के लेनदेन की आवाजें आ रही थीं।
हैरान रह गई पुलिस: पुलिस ने जब कमरे में प्रवेश किया तो वहां जुआरियों में हड़कंप मच गया। मौके से 44,400 रुपये की नकदी और 156 ताश के पत्ते बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, संदीप कुमार उर्फ संजू, अश्विनी कुमार, मनोज कुमार उर्फ बोबी, रमेश कुमार, विक्की कुमार (सभी निवासी मंडी कालांवाली) और गुरतेज सिंह निवासी गांव कालांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने दी दबिश; 7 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,44,400 रुपये और 156 ताश के पत्ते बरामद; एसपी जसलीन कौर के निर्देश पर चला विशेष अभियान
Reviewed by Dabwali News
on
9:31:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:31:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment