health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली में 'नशा' पर पुलिस का प्रहार: चिट्टा और डोडा पोस्त के साथ 3 तस्कर दबोचे, खाकी की सख्ती से माफिया में हड़कंप
डबवाली। नशे के खिलाफ छिड़ी जंग में डबवाली पुलिस ने तस्करों की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। एसपी जसलीन कौर (IPS) के नेतृत्व में 'क्लीन डबवाली' अभियान के तहत सीआईए कालांवाली और चौटाला पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 5.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और करीब 6 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
मामला 1: मांगेआना के पास घेराबंदी, कट्टे में भरा था नशा सीआईए कालांवाली की टीम एएसआई दिलावर सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। गांव मांगेआना के पास पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो युवक भागने लगे। शक होने पर टीम ने पीछा कर गुरलाल और अमरा सिंह (निवासी मांगेआना) को काबू किया। जब बाइक पर रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। कट्टे से 5 किलो 923 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना सदर डबवाली में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की तैयारी है।
मामला 2: पुलिस को देख मुड़ा पैदल राहगीर, जेब से निकला 'मौत का सामान' उधर, चौटाला पुलिस चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह की टीम लोहगढ़ टी-प्वाइंट पर मुस्तैद थी। गांव लोहगढ़ निवासी गुरप्यार पुलिस को देखते ही रास्ता बदलकर भागने लगा। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए उसे दबोचा। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक पारदर्शी पन्नी में 5.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एसपी की अपील: नशा तस्करों की दें सूचना, नाम रहेगा गुप्त डबवाली पुलिस ने साफ किया है कि नशा मुक्त समाज उनकी प्राथमिकता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई नशा तस्करी में संलिप्त दिखे तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1933, मानस पोर्टल या 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान 100% गुप्त रखी जाएगी।
Related Posts
डबवाली में 'नशा' पर पुलिस का प्रहार: चिट्टा और डोडा पोस्त के साथ 3 तस्कर दबोचे, खाकी की सख्ती से माफिया में हड़कंप
Reviewed by Dabwali News
on
3:15:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
3:15:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
.jpg)
No comments:
Post a Comment