health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली की नई ‘लेडी सिंघम’ का आधी रात को कड़ा एक्शन; एसपी जसलीन कौर ने संभाली कमान, सड़कों पर उतरीं, थानों में मचा हड़कंप
चार्ज लेते ही SP जसलीन कौर ने किया औचक निरीक्षण, नाकों पर खुद गाड़ियां रुकवाईं; नशा तस्करों को दो टूक चेतावनी- "बख्शे नहीं जाओगे"
डबवाली, 7 अप्रैल।डबवाली में अपराध और नशे के खात्मे के लिए नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) जसलीन कौर (IPS) ने कमान संभालते ही अपना कड़ा रुख साफ कर दिया है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के इरादे से एसपी ने पदभार ग्रहण करने के चंद घंटों बाद ही देर रात को व्यापक नाका चेकिंग अभियान और थानों का औचक निरीक्षण किया। इस "सरप्राइज एक्शन" से महकमे में हड़कंप मच गया, वहीं आमजन में सुरक्षा का भाव जागा है।
शनिवार देर रात एसपी जसलीन कौर अचानक डीएसपी मुख्यालय कपिल अहलावत और भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख नाकों पर पहुंचीं। उन्होंने न केवल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि खुद खड़े होकर वाहनों की सघन चेकिंग करवाई। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनकी प्राथमिकता हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
नाका चेकिंग के बाद एसपी का काफिला सीधे थाना शहर डबवाली, महिला थाना और फिर औढ़ा थाने पहुंचा। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, हाजत, साफ-सफाई और लंबित मामलों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। रिकॉर्ड संधारण में कमियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर एसपी जसलीन कौर ने महिला थाने में मौजूद फरियादियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग ऐसी हो जिससे आमजन का विश्वास सुदृढ़ हो।
मीडिया से बात करते हुए एसपी जसलीन कौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि डबवाली में नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस" की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी ने डबवाली वासियों से अपील की है कि यदि उन्हें आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नशे से संबंधित जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने दोहराया कि डबवाली पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Related Posts
डबवाली की नई ‘लेडी सिंघम’ का आधी रात को कड़ा एक्शन; एसपी जसलीन कौर ने संभाली कमान, सड़कों पर उतरीं, थानों में मचा हड़कंप
Reviewed by Dabwali News
on
9:54:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:54:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment