health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
ममता की डगर... 9 महीने बाद मिला बिछड़ा आंचल: डबवाली रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली माँ को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
एसपी जसलीन कौर की अगुवाई में महिला थाना टीम ने पेश की इंसानियत की मिसाल; शक्ति आश्रम में मिली पनाह, अब बेटे की बाहों में छलके खुशी के आंसू।
डबवाली | 22 अप्रैल कहते हैं कि अगर खाकी में मानवीय संवेदनाएं जाग जाएं, तो बिछड़े हुए लोग भी मिल जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है डबवाली पुलिस ने। करीब 270 दिनों का लंबा इंतजार उस वक्त खत्म हो गया, जब हरिद्वार से आए एक बेटे ने अपनी माँ को गले लगाया। यह सुखद अंत डबवाली पुलिस की 9 महीने की कड़ी मेहनत और 'ऑपरेशन मिलाप' का नतीजा है।
रेलवे स्टेशन पर मिली थी बेसहारा करीब 9 माह पहले, मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन पर एक महिला बेहद दयनीय और लावारिस हालत में मिली थी। महिला अपनी सुध-बुध खो चुकी थी और अपना पता बताने की स्थिति में नहीं थी। एसपी जसलीन कौर (IPS) के संज्ञान में मामला आने के बाद महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने तुरंत एक्शन लिया और महिला को डबवाली के 'शक्ति अनाथ आश्रम' में सुरक्षित भर्ती कराया।
हरिद्वार से पलवल तक का सफर पुलिस टीम ने हार नहीं मानी। काउंसलिंग और स्थानीय संपर्कों के माध्यम से सुराग जुटाए गए। जांच में पता चला कि महिला का परिवार मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है और पहले पलवल (हरियाणा) में रहता था। डबवाली पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा और फोटो व जानकारी साझा की। आखिरकार, महिला के बेटे का पता चल गया।
भावुक मिलन: "साहब, माँ मिल गई" बुधवार को जब बेटा अपनी माँ को लेने महिला थाना पहुंचा, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। महिला ने जैसे ही अपने बेटे को देखा, उसकी आंखों से ममता छलक पड़ी। बेटे ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी दुनिया लौटा दी।
Related Posts
ममता की डगर... 9 महीने बाद मिला बिछड़ा आंचल: डबवाली रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली माँ को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
Reviewed by Dabwali News
on
7:59:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
7:59:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment