health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
खाकी का 'दुर्गा' रूप: लहूलुहान परिवार तड़प रहा था, फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस टीम, दुर्गा शक्ति टीम ने घायलों को दिया प्राथमिक उपचार, अस्पताल पहुँचाया
डबवाली-डबवाली पुलिस जहां एक ओर अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर मानवीय संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय देते हुए आमजन की कसौटी पर भी खरी उतर रही है। खाकी का ऐसा ही एक संवेदनशील और मददगार चेहरा उस वक्त सामने आया, जब सकताखेड़ा ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में घायल एक परिवार के लिए दुर्गा शक्ति टीम 'फरिश्ता' बनकर पहुंची। टीम ने न केवल तत्परता से घायलों को संभाला, बल्कि मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर मानवता की एक नई मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, दुर्गा शक्ति टीम डबवाली की प्रभारी एएसआई परमजीत कौर अपनी टीम (सिपाही रघुवीर व एसपीओ समेस्ता) के साथ जंडवाला बिश्नोईयां क्षेत्र से गश्त पड़ताल करते हुए सकता खेड़ा की ओर आ रही थीं। इसी दौरान सकता खेड़ा ओवरब्रिज के समीप उन्हें सड़क किनारे कुछ लोग लहूलुहान और घायल अवस्था में दिखाई दिए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एएसआई परमजीत कौर ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़ीं।
मोटरसाइकिल चालक ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चे के साथ राजस्थान से डबवाली की ओर जा रहे थे। अचानक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्गा शक्ति टीम ने बिना समय गंवाए घायलों, विशेषकर महिला और बच्चे को ढांढस बंधाया। टीम ने अपने पास मौजूद फर्स्ट एड किट से घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल, डबवाली में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डबवाली पुलिस की इस त्वरित सहायता और मानवीय व्यवहार से गदगद पीड़ित परिवार ने टीम का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से न केवल उन्हें त्वरित चिकित्सा सहायता मिली, बल्कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
डबवाली पुलिस ने इस घटना के माध्यम से आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, तेज गति, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी ही अक्सर जानलेवा सड़क हादसों का मुख्य कारण बनती है। वाहन चलाते समय थोड़ी-सी सावधानी कई अनमोल जानें बचा सकती है।
इन बातों का रखें ख्याल (सड़क सुरक्षा संदेश):
तेज रफ्तार नहीं, सुरक्षित सफर अपनाएं।
टू-व्हीलर पर हेलमेट और गाड़ी में सीट बेल्ट—आपकी सुरक्षा की गारंटी है।
सड़क पर जल्दबाजी नहीं, समझदारी जरूरी है।
Related Posts
खाकी का 'दुर्गा' रूप: लहूलुहान परिवार तड़प रहा था, फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस टीम, दुर्गा शक्ति टीम ने घायलों को दिया प्राथमिक उपचार, अस्पताल पहुँचाया
Reviewed by Dabwali News
on
10:05:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
10:05:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment