health
sports
entertainment
Comments
चेयरमैन सतीश जग्गा के 'ऑन द स्पॉट' एक्शन से बदली मंडियों की सूरत: आवक से ज्यादा खरीद, एक ही दिन में रिकॉर्ड 2.03 लाख क्विंटल गेहूं उठा
डबवाली। मंडियों में गेहूं की धीमी खरीद और गेट पास की समस्या को लेकर किसानों का सब्र जवाब दे रहा था, लेकिन सोमवार को चेयरमैन सतीश जग्गा की 'ग्राउंड जीरो' सक्रियता ने पूरी बाजी पलट दी। देर शाम तक मंडियों की धूल फांकते और अधिकारियों को मौके पर ही आदेश देते हुए चेयरमैन ने वह कर दिखाया जो पिछले कई दिनों से अटका था। नतीजा यह रहा कि आवक से भी अधिक खरीद दर्ज की गई। सोमवार को जहां आवक 1.68 लाख क्विंटल रही, वहीं खरीद का आंकड़ा 2.03 लाख क्विंटल को पार कर गया।
आधी रात तक डटे रहे, खुद दूर कराई तकनीकी बाधा
दौरे के दौरान चेयरमैन ने देखा कि सर्वर डाउन होने से पोर्टल ठप था और मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी थीं। जग्गा ने बिना वक्त गंवाए उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा और तुरंत मैनुअल गेट पास शुरू करवाए। उन्होंने दो टूक कहा, "किसान की ट्रॉली बाहर खड़ी नहीं रहनी चाहिए, चाहे पोर्टल चले या न चले, व्यवस्था नहीं रुकनी चाहिए।"
खरीद का गणित: हैफेड ने मारी बाजी
सोमवार को हुई कुल 2,03,722 क्विंटल खरीद में सबसे बड़ा हिस्सा हैफेड का रहा।
- हैफेड: 1,64,918 क्विंटल
- हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन: 27,335 क्विंटल
- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग: 11,469 क्विंटल
बोले चेयरमैन: "किसान की हर समस्या मेरी अपनी"
चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि सरकार और बोर्ड के स्तर पर जो भी समाधान चाहिए, वे उसे तुरंत प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे। इस दौरान उनके साथ विमला सिंवर (साक्षी मार्केटिंग सोसायटी), हैफेड मैनेजर ख्याली राम, जसवंत झाखड़ और कृष्ण चौहान सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
Related Posts
Reviewed by Dabwali News
on
2:09:00 PM
Rating: 5
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
Wikipedia
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment