health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में उत्कृष्ट शैक्षणिक आगाज : मदन मोहन अग्रवाल पब्लिक स्कूल और 'फिजिक्स वाला' के बीच समझौता - विद्यार्थियों को स्कूल में देश के बेहतरीन विशेषज्ञों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का मिलेगा अवसर

डबवाली।डबवाली के विद्यार्थियों को अब उच्च स्तरीय कोचिंग के लिए कोटा या दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान मदन मोहन अग्रवाल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा जगत के दिग्गज 'फिजिक्स वाला' के साथ हाथ मिलाकर एक नई क्रांति का आगाज किया है। इस ऐतिहासिक समझौते (एमओयू) के तहत अब स्कूल के विद्यार्थियों को परिसर के भीतर ही देश के बेहतरीन विशेषज्ञों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

स्कूल प्रिंसिपल डा. रमनदीप ने बताया कि इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षण सुविधाएं प्रदान करना है। अब मदन मोहन अग्रवाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ आईआईटी, जेईई, नीट, बैंकिंग और लॉ जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी एक ही छत के नीचे कर सकेंगे। विद्यार्थियों के बेस को मजबूत करने के लिए विशेष बैच तैयार किए गए हैं जिनमें कक्षा 8वीं से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन बैच एवं 11 कक्षा के बच्चों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी के बैच उपलब्ध हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल की सबसे खास बात यह है कि स्कूल के नियमित विद्यार्थियों के लिए ये सभी कोर्स 100 प्रतिशत निशुल्क रहेंगे। इससे न केवल अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि विद्यार्थियों का बाहरी ट्यूशन में बर्बाद होने वाला कीमती समय भी बचेगा। विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन और 'पीडब्ल्यु स्किलस' के माध्यम से छात्रों के कौशल विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के लिए चौटाला रोड पर स्थित मदन मोहन अग्रवाल पब्लिक स्कूल में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखने के लिए सीमित सीटें ही उपलब्ध रखी गई हैं जो पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध रहेंगी। 'आज की मेहनत - कल की सफलता' के मंत्र के साथ स्कूल प्रशासन ने डबवाली के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अधिक जानकारी एवं स्कूल में अपने बच्चों को दाखिल करवाने के लिए जल्द से जल्द संपर्क करें।  

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई