health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पद पदोन्नति तथा 7 सेवा रत्न बनना डबवाली के लिए गौरव की बात: डा. राजेंद्र कुमार गर्ग
डबवाली-अखिल भारतीय सेवा संघ मंडी डबवाली की एक बैठक राष्ट्रीय सेवा गौरव, नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा. राजेंद्र कुमार गर्ग के कार्यालय में जिमींदारा सैनेटरी ट्रेडर्स पर सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। यह विशेष बैठक नियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष, सेवा रत्न नरेश गर्ग कालांवाली, नवनियुक्त प्रांतीय महामंत्री आकाश सैन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि मंडी डबवाली पुराने विधानसभा क्षेत्र में डा. राजेंद्र कुमार गर्ग को राष्ट्रीय सचिव से पदोन्नत कर राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया गया है। कालांवाली से नरेश गर्ग को पदोन्नति देकर प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंडी डबवाली से जिला संरक्षक, सेवा रत्न डा. महेंद्र बांसल को प्रांतीय सहसचिव और मंडी डबवाली से आचार्य जगत नारायण को प्रांतीय पुरुष विंग का प्रभारी बनाया गया है।
अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रांतीय महामंत्री आकाश सैन व प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश गर्ग, कालांवाली शाखा के अध्यक्ष राजेशदीप गोयल का प्रथम बार डबवाली आगमन पर शाखा मंडी डवबाली के संरक्षक ओमप्रकाश सिंगला, सचिव डा. धर्मपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष बांसल व अन्य संघ सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सम्मान के लिए प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश गर्ग ने सभी का धन्यवाद किया। डा. राजेश दीप गोयल द्वारा विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में सभी लीवर के बारे में अहम जानकारी दी।
नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि 10 वर्ष पूरे होने की खुशी में जो विशेष बैठक बुलाई गई थी उसमें अखिल भारतीय सेवा संघ के मजबूत स्तंभ राष्ट्रीय संरक्षक डा. योगेश बिदानी द्वारा जो पौधा लगाया गया वह अब फल फूल कर पेड़ बन चुका है। देश विदेश के समाजसेवी अपने कार्यों से उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।
इस अवसर पर डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि यह डबवाली के लिए गौरव की बात है कि अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा समाज सेवा क्षेत्र के काम करने वाले प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर पदोन्नित देकर सम्मानित किया गया है। बड़े गर्व व हर्ष का विषय है कि मंडी डबवाली में 7 सेवा रत्न बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इनमें कालांवाली से नरेश गर्ग, मंडी डबवाली से डा. महेंद्र बांसल, आचार्य जगत नारायण, सचिव धर्मपाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष बांसल, पूर्व बीमा अधिकारी गिरधारी लाल गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी सरोज रानी शामिल हैं। डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि संघ द्वारा पदाधिकारी बनाकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे हम सभी ईमानदारी व लग्र के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ के 10 वर्ष पूरे होने की खुशी में पूर्व संध्या पर एवं नवनियुक्त प्रदेश सहसचिव डा. महेंद्र बांसल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य केट काटा गया। प्रदेश महामंत्री आकाश सैन व अन्य पदाधिकारियों ने डा. महेंद्र बांसल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रांतीय महामंत्री आकश सैन ने 26 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रण दिया और सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। महामंत्री द्वारा नए सदस्य साधु राम को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सभी सदस्यों को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री द्वारा संस्था का बैज लगाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल द्वारा लिखित पुस्तक 'मौन एक साधना' का सदस्यों में वितरण किया गया। बैठक में विशेष रूप से मंडी डबवाली सीएम विंडो के प्रतिनिधि प्रवेश घई, भूषण गर्ग, पूर्व फार्मासिस्ट अजय गर्ग, हैप्पी मोंगा, हरीश मित्तल उपस्थित थे। अंत में शाखा सचिव डा. धर्मपाल मित्तल ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।
Related Posts
राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पद पदोन्नति तथा 7 सेवा रत्न बनना डबवाली के लिए गौरव की बात: डा. राजेंद्र कुमार गर्ग
Reviewed by Dabwali News
on
3:04:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
3:04:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment