लॉकडाउन : 12 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं स्टेशन अधीक्षक -जरूरतमंद की सहायता के लिए भी बढ़ाते हैं हाथ, अपनी ओर से देते हैं राशन

डबवाली न्यूज़
कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश व प्रदेश में लागू किए गए लॉकडाउन में सबकुछ जैसे थम सा गया है। ऐसे में एक शख्स 12 घंटे की ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंद की सहायता के लिए भी अपने हाथ बढ़ाते हैं।जी हां, हम बात कर रहे हैं आदर्श रेल्वे स्टेशन डबवाली के स्टेशन अधीक्षक होशियार सिंह की, जो 12 घंटे की ड्यूटी पूरी लग्न व निष्ठा से निभाते हैं। जहां वह अपनी देख-रेख में रेल्वे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं, वहीं स्टेशन से गुजरने वाली मालगाडिय़ों को हरी झंडी देकर रवाना करने में भी सुख की अनुभूति अनुभव करते हैं। कोरोना संक्रमण न फैले इसलिए सरकार व प्रशासन द्वारा जारी एडवाईजरी का भी पूरा पालन करते और करवाते हैं। लॉकडाउन में गरीब व जरूरतमंद लोगों को जब अपनी रोजी-रोटी जुटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो समाजसेवी व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि आगे आए। ऐसे में इन्होंने भी अपना नैतिक दायित्व समझते हुए उनकी सहायता के लिए अपने हाथ बढ़ाये।
आदर्श रेल्वे स्टेशन पर ड्यूटीरत स्टेशन अधीक्षक लॉकडाउन के दौरान अपनी ड्यूटी की जिम्मेवारियों के साथ-साथ जरूरमंदों की सहायता भी करने में लगे हंै। विगत माह खाद्यान्न से भरी विशेष मालगाडिय़ों को अलग-अलग छह राज्यों में भेजा। वहीं स्थानीय चौटाला रोड स्थित इंदिरा नगर, सुंदर नगर सहित अनेक वंचित बस्तियों में पहुंचकर गरीब लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाया। इस तरह होशियार सिंह अब तक 25 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर सहायता कर चुके हैं। इससे पूर्व भी वह स्थानीय सामाजिक संस्था के सहयोग से स्टेशन पर कार्यरत 11 सफाई कर्मियों की राशन देकर मदद कर चुके हैं।
No comments:
Post a Comment