health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

150 ग्राम अफीम सहित युवक काबू


डबवाली न्यूज़
ओढां थाना पुलिस ने गस्त व चैकिंग के दौरान गांव घुंक्कावाली क्षेत्र एक युवक को 150 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप पुत्र अजायब सिंह वासी घुंक्कावाली के रुप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए ओढां थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर राजकुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि ओढां थाना पुलिस की एक पुलिस टीम गस्त व चैकिंग के दौरान गांव घुंक्कावाली क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनाह पर उक्त युवक को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। । पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगो के बारे में नाम पता मालुम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई