health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

शिरोमनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब द्वारा चलाई जा रही सेवा है सहरानीय


डबवाली न्यूज़
एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं महामारी के इस दौर में लगातार मानवता की सेवा में अग्रसर शिरोमनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब द्वारा चलाई जा रही सेवा सहरानीय है| जो निरंतर जारी है ताकि कोई भी भूखा पेट ना रहे। इस सेवा में उपमंडल के गांव मट्दादू वासियों द्वारा गेहूं की सेवा कर अपना सहयोग किया। यह जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य रणदीप सिंह मट्टदादु ने बताया कि इस सेवा में गांव के सभी लोगों ने अपने सामर्थ्य अनुसार गेहूं की सेवा की है। इस मौके पर एसजीपीसी के अंतरिंग कमेटी मेंबर जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना द्वारा साध संगत को तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो से भेजा गया परशाद व सिरोपे गांववासियों में वितरित किये गए। लॉकडाउन के दौरान एसजीपीसी द्वारा जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना के मार्फत जरूरतमन्दों को लंगर व अन्य जरूरतों को पूरा करने का प्रयास जारी है। मट्टदादु ने बताया कि गांव में सभी साध संगत ने सरबत के भले की अरदास बेनती की व ईश्वर से प्रार्थना की जल्द इस महामारी कोरोना से मानवता व दुनिया को छुटकारा मिले।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई