health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

सकताखेड़ा के जोहड़ में डूबने से पिता-पुत्र की मौत


डबवाली।
मंगलवार को गांव सकताखेड़ा के जोहड़ में डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधराम (50) पुत्र किशना राम तथा उसके पुत्र रमेश कुमार (19) के तौर पर हुई है।चौटाला चौकी पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव वारिसों को सौंप दिए। मिली जानकारी अनुसार बुधराम सुबह 11 बजे अपनी भैंसे लेकर जोहड़ पर गया था। भैंसों को निकालने के लिए जोहज़ के अंदर चला लगा। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा, उसके बेटे रमेश कुमार ने भी जोहड़ में छलांग लगा दी और वह भी डूब गया। गांववासियों एवं एक अध्यापक महेंद्र सिंह ने जोहड़ से दोनों के शवों को निकाला। मौके पर पहुंचे चौटाला चौकी के एएसआई आत्मा राम ने कार्रवाई कर शवों को सरकारी अस्पताल डबवाली पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के ब्यान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। बुधवार दिहाड़ीदार मजदूर था और उसका बेटा रमेश कुमार 12 कक्षा में पढ़ता था।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई