health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

नेशनल लेवल इंटर-कॉलेज पोस्टर मेकिंग में चंडीगढ़ की अनुपम प्रथम,स्लोग्न राईटिंग कंपीटीशन में माता हरकी देवी कॉलेज की हिना ने मारी बाजी


डबवाली न्यूज़
उपमंडल के गांव अलीकां में स्थित नेहरु कॉलेज ऑफ ऐजूकेशन की ओर से फाईट अंगेस्ट कोरोना वायरस (कोविड-19) विषय पर आधारित करवाई गई ऑनलाईन नेशनल लेवल इंटर-कॉलेज पोस्टर मेकिंग एंड स्लोग्न राईटिंग कंपीटिशन के परिणाम वीरवार को घोषित किए गए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में यूनीवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर्स टे्रनिंग एंड रिसर्च चंडीगढ़ की अनुपम देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सीआरएम जाट कॉलेज हिसार के जतिन ने द्वितीय तथा दशमेश गल्र्ज कॉलेज ऑफ एजूकेशन बादल की जसप्रीत कौर ने तृतीय स्थान पाया, जबकि कॉलेज ऑफ एजूकेशन सिरसा के अन्नु सेठी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। स्लोग्न राईटिंग कंपीटीशन में माता हरकी देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन फॉर वोमेन औढ़ां की छात्रा हिना ने पहला, शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजूकेशन सिरसा की छात्रा पूजा अग्रवाल ने दूसरा तथा रॉवल कॉलेज ऑफ एजूकेशन फरीदाबाद की सोनिया सुथार ने तीसरा स्थान पाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए संयोजक विजयंत शर्मा व प्रिंसिपल डॉ. बिमला साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि उक्त दोनों प्रतियोगिताओं में चार राज्यों के 20 कॉलेजों से 96 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल की भूमिका प्राध्यापिका सोना शर्मा, ममता आर्य, परमजीत कौर, किरण सिंगला, नरेश कुमार व कुलदीप कुमार ने निभाई। डॉ. साहू ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे विजेता छात्र-छात्राओं को 1500, 1000 व 500 रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई