नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी डबवाली में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
डबवाली, 5 सितंबर: नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यापकों ने अपने-अपने विषयों पर विचार साझा किए, जो शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद को बढ़ावा देने वाला रहा।
इससे पहले, 4 सितंबर को विद्यालय में श्यामपट्ट लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मैडम मुस्कान, मैडम हुरीन, मैडम दिव्या, मैडम वीरपाल कौर, मैडम शबनम और मैडम दीक्षा सेठी ने विजेता स्थान हासिल किया।
अध्यापकों के लिए मनोरंजन का भी खास आयोजन किया गया, जिसमें म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मैडम अमनदीप कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, मिस्टर मोहिंदर बंसल द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि मिस्टर अश्वनी सेठी ने तृतीय, मैडम वीरपाल ने चतुर्थ और मिस्टर तरुण शर्मा ने पंचम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन मिस्टर दलीप जोयल ने किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों को उनके समर्पित और कुशल अध्यापन के लिए उपहार भी दिए गए। उत्कृष्ट शिक्षण कौशल के लिए भी कई अध्यापकों को 'बेस्ट टीएलपी' पुरस्कार से नवाज़ा गया।
विद्यालय के निदेशक श्री हरि प्रकाश शर्मा ने इस अवसर पर शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए स्वयं कई कठिनाइयों का सामना करता है। प्रधानाचार्य श्री जीवन सिंगला ने भी सभी अध्यापकों को इस विशेष दिन की बधाई दी और कहा कि शिक्षक का अपने कार्य में निरंतर सुधार ही डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सच्ची श्रद्धांजलि है।शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यालय में विद्यार्थियों और अध्यापकों के बीच मजबूत संबंधों और शिक्षा के प्रति समर्पण को और भी मजबूत बनाता है।

No comments:
Post a Comment