health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय पर विहिप ने गांधी चौंक पर लड्डू बांटकर खुशी जताई

डबवाली न्यूज़ डेस्क 
अयोध्या के बाबरी विध्वंस मामले में 28 वर्षों के बाद आए सीबीआई कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वीरवार को शहर के गांधी चौंक में एकत्रित होकर लड्डू बांटते हुए खुशी का इजहार किया।इस मौके विहिप के संरक्षक कुलदीप बांसल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए मामले की पूरी जानकारी देते हुए कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का स्वागत किया। गौभक्त रामलाल बागड़ी ने ''यह तो केवल झांकी है, मथुरा कांशी बाकी है के उद्घोष के साथ अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या मुक्ति के बाद मथुरा और कांशी की मुक्ति के लिए आने वाले संघर्ष में बढ़चढ़कर भाग लेंगे। तदोपरांत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहजिला संघचालक संतोष कुमार दुआ, मोहन लाल कौशिक, निरंजन लाल मिढा, विजयंत शर्मा व नगर संघचालक अमृतपाल ने भी उपस्थिति को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विहिप के अध्यक्ष सुदर्शन मित्तल ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कोविड-19 के बारे में जागरुक करते हुए मॉस्क लगाने, बार-बार हाथ धौने, सेनिटाईजर करने, व्यक्तिगत दूरी बनाने तथा यदि अति आवश्यक हो तो ही घर से निकलने की अपील की। इस अवसर पर विहिप के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण सेतिया, सीता राम गोयल, विजय वधवा, सुरेंद्र बर्तनवाले, रामकिशन मेहता पार्षद, सुमति जैन, डॉ. राज कपूर सहित कई अन्य मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई