health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

इलाके में बढ़ते नशे व चोरी, डकैती के खिलाफ लामबंद हुए लोग, 15 जुलाई को चौटाला चौकी का घेराव करेंगे 20 गांवों के लोग

डबवाली-चिट्टा, ड्रग्स और मेडिकल नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व लगातार बढ़ रही चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर 20 गांवों के लोगों द्वारा 15 जुलाई सोमवार को चौटाला चौकी का घेराव किया जाएगा। यह निर्णय गांव चौटाला के पंचायत घर में सोमवार शाम को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ तीव्र रोष जताया।
इस संबंध में किसान नेता राकेश फगोड़िया, कामरेड नत्थूराम भारूखेडा़, अश्वनी सहारण, दयाराम उलाणिया, आनंद पूनिया, संजय मिढा व अन्य ने बताया कि गत 2 जुलाई को चौटाला गांव के पंचायत घर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। उस बैठक के बाद चौकी इंचार्ज के मार्फत पुलिस अधीक्षक डबवाली दीप्ति गर्ग के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 8 जुलाई, सोमवार तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो चौकी में अनिश्चितकालीन पड़ाव डालेंगे। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। चौटाला गांव में पुलिस ने छापामारी की लेकिन चिट्टा, ड्रग्स जैसा जहर बरामद करने में पुलिस को सफलता नहीं मिली। इससे लगता है कि सैकड़ो नौजवानों की मौत के बाद आज भी शासन प्रशासन नशे के खात्मे के लिए गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि बैठक में ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि चिट्टा, ड्रग्स और मेडिकल नशे जैसे जहर के खिलाफ अब आर पार का संघर्ष ही विकल्प है। ये लड़ाई सिर्फ चौटाला गांव की नहीं बल्कि आसपास के सभी गावों के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। हर वर्ग के लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई सोमवार को पूर्ण तैयारियों के बाद मजबूती से चौटाला चौकी का घेराव होगा। इस घेराव में करीब 20 गांवों के लोग शामिल होंगे। इसके लिए आसपास के गांवों में बुधवार से प्रचार प्रसार शुरू हो जाएगा और किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों को साथ लिया जाएगा। सभी गांवों में सरपंचों, पूर्व सरपंचों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा गांव व डबवाली शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर भगवंत बराड़ डबवाली, सचिन गोदारा, कमल किशोर शर्मा, सुभाष सहारण, पवन कुमार, रमेश पायल, पृथ्वीराज बिश्नोई, गोदारा भारमल, राजेश सहारण, मुकेश बिश्नोई, पवन सिहाग, सतवीर सहारण, सुशील सेठ, खुशकरण डबवाली, बलजोत डबवाली, जनक डबवाली, कृष्ण बिश्नोई, प्रेम सुख गोदारा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई