Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

   हरियाणा की मंडियां बनीं 'प्रयोगशाला', बिना तैयारी के थोपे नियम; सर्वर डाउन होने से किसानों-आढ़तियों का फूटा गुस्सा
   चेयरमैन सतीश जग्गा के 'ऑन द स्पॉट' एक्शन से बदली मंडियों की सूरत: आवक से ज्यादा खरीद, एक ही दिन में रिकॉर्ड 2.03 लाख क्विंटल गेहूं उठा
3 करोड़ की हेरोइन, पंजाब के 3 तस्कर और पुलिस का वो मास्टरप्लान जिसने नशे के नेटवर्क को हिला कर रख दिया। देखिए कैसे एसपी जसलीन कौर की टीम ने बिछाया जाल। पूरी खबर नीचे पढ़ें... 👇"
 मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने दी दबिश; 7 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,44,400 रुपये और 156 ताश के पत्ते बरामद; एसपी जसलीन कौर के निर्देश पर चला विशेष अभियान
 पुलिस की 'नर्सरी' तैयार: डबवाली में 88 स्टूडेंट कैडेट्स बने सड़क सुरक्षा के 'ब्रांड एंबेसडर', प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
 सरहद पार से मौत का सौदा: पुलिस की घेराबंदी देख घबराया तस्कर, बाइक छोड़ भागा पर हत्थे चढ़ा; 6.290 ग्राम चिट्टा बरामद
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 ऑपरेशन मुस्कान: अपनों से बिछड़े दो मासूमों के चेहरों पर लौटी रौनक, डबवाली पुलिस बनी फरिश्ता
डबवाली पुलिस का महा-ऑपरेशन: महिला सहित 3 तस्कर गिरफ्तार!,15.10 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर भी चढ़ा हत्थे। एसपी जसलीन कौर की ड्रग्स पर सीधी चोट
मकान नहीं, मजबूरी खड़ी है: सिरसा में आवास योजना की दूसरी किस्त एक साल से अटकी, मलबे के ढेर में छत तलाश रहे लाभार्थी

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

चौटाला चौकी तक सीमित नहीं रहेगा आंदोलन, नशे के खिलाफ शुरु की इस लड़ाई को पूरे सिरसा जिले में खड़ा करेंगे: किसान नेता

15 जुलाई को चौटाला चौकी के घेराव की जोरदार तैयारी, जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को साथ जोड़ा जा रहा

डबवाली-चिट्टा, ड्रग्स और मेडिकल नशे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व लगातार बढ़ रही चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर 15 जुलाई, सोमवार को चौटाला चौकी पर एक बड़े प्रदर्शन के लिए विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को किसान नेता राकेश फगोड़िया, चौटाला पैक्स के उपप्रधान दया राम उलाणिया, का. नत्थू राम भारुखेड़ा, भगवंत सिंह बराड़ डबवाली ने गांव चौटाला, आसाखेड़ा, गंगा, जंडवाला, सुकेराखेड़ा, सक्ताखेड़ा, अबूबशहर व लोहगढ़ में आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में अनेक नुकक्ड़ सभाएं की एवं ग्रामीणों को 15 जुलाई के चौटाला चौकी घेराव कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। वीरवार को भी इलाके के आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया था। इसी कड़ी में शनिवार को गांव चौटाला के बाजारों में डोर-टू-डोर मुहिम चलाकर ग्रामीणों को 15 जुलाई को घेराव के दौरान अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जाएगी।
जनसंपर्क अभियान के उपरांत एक संयुक्त बयान में राकेश फगोड़िया, दया राम उलाणिया, का. नत्थू राम भारुखेड़ा व भगवंत सिंह बराड ने कहा कि बढ़ते नशे के कारण ग्रामीणों मेें पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ तीव्र रोष पाया जा रहा है। सैकड़ो नौजवानों की मौत के बाद आज भी शासन प्रशासन नशे के खात्मे के लिए गंभीर नहीं है। चिट्टा, ड्रग्स और मेडिकल नशे जैसे जहर के खिलाफ अब आर पार का संघर्ष ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि ये लडा़ई सिर्फ चौटाला गांव की नहीं है बल्कि आसपास के सभी गावों के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। हर वर्ग के लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पूरी एकजुटता एवं मजबूती के साथ 15 जुलाई, सोमवार को चौटाला चौकी का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभिन्न गांवों मे लोगों ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि घेराव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होंगे। करीब 20 गांवों के किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों की इस आंदोलन में भागीदार होगी। सभी गांवों में सरपंचों, पूर्व सरपंचों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा गांव व डबवाली शहर की सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी संपर्क कर उन्हें आंदोलन में शामिल किया जाएगा। फगोड़िया ने कहा कि यह आंदोलन चौटाला चौकी तक ही सीमित नहीं रहेगा, नशे के खिलाफ शुरु की गई इस लड़ाई को पूरे सिरसा जिले में खड़ा करेंगे और शासन, प्रशासन व पुलिस को अपनी कार्यप्रणाली बदलने के लिए मजबूर कर देंगे। आज के जनसंपर्क अभियान में अजनीश कनेडी सक्ताखेडा, कामरेड हरफूल सुकेराखेड़ा, कामरेड मांगीलाल जंडवाला, कामरेड रमेश गंगा, राजेश अबूबशहर सहित किसान नौजवान उपस्थित रहे हैं।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई