health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

शहर में मानसून की पहली बारिश के बाद जगह जगह जलभराव और जर्जर हुई नव निर्माण गलियों के लिए नगर परिषद डबवाली जिम्मेदार है -दिग्गविजय सिंह चौटाला

 जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के पूर्व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला रविवार को अपने दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत डबवाली शहर पहुंचे | इस दौरान वे शहर के विभिन्न भागों में आमजन से मिले और उनकी परेशानियों के बारे में जनकारी ली | जनता ने उन्हें बताया कि मानसून की पहली बरसात के दौरान ही शहर भर में बरसाती पानी जमा हो गया और निकासी की व्यवस्था न होने के कारण काफी दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है | जनसमस्या सुनकर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने फ़ौरन नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क साधा और उन्हें जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा | उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी फोन के माध्यम से आमजन के हित में सामुदायिक भवन जनता के लिए खोलने को कहा |
शहर में जगह-जगह जलभराव होने के कारण जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है और जगह-जगह नव निर्माण हुई गलियों में जो नुकसान हुआ है उसे साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया और उसके लिए नगर परिषद डबवाली जिम्मेदार है।
अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें शहर के विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित गलियों की दुर्दशा भी देखने को मिली जिसके लिए उन्होंने नगर परिषद प्रशासन डबवाली को लताड़ लगाई| इस अवसर पर पार्टी के तमाम वरिष्ठ सहयोगी व कार्यकर्ता उनके साथ थे |

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई