health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

नशा तस्करों पर कालांवाली CIA का बड़ा वार, 07.280 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

डबवाली, 30 सितम्बर।हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करी की चेन तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम ने मटदादू रोड पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को 07.280 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज उर्फ गुरता पुत्र जगदेव सिंह और गुरविन्द्र सिंह उर्फ मंगा पुत्र सोहन सिंह, दोनों निवासी मटदादू, के रूप में हुई है।

सीआईए स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि टीम गश्त और नशीले पदार्थों की रोकथाम के दौरान नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान गांव मटदादू की ओर से आए दो युवकों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़ने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर ही उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 07.280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और बड़े स्तर पर कार्रवाई हो सके।



 

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई