health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

एएनसी स्टाफ ने हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा... लवप्रीत उर्फ बब्बी के कब्जे से 6.830 ग्राम हेरोइन बरामद... एसपी जसलीन कौर की जीरो टॉलरेंस नीति जारी

डबवाली | 12 मई, 2026 नशे के सौदागरों के खिलाफ एसपी जसलीन कौर की 'जीरो टॉलरेंस' नीति अब धरातल पर कहर बनकर टूट रही है। डबवाली पुलिस की स्पेशल एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी डबवाली इलाके से एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ बब्बी है, जो इलाके में सफेद जहर की सप्लाई करने की फिराक में था।

एएनसी प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह की टीम जब गश्त पर थी, तब संदिग्ध हालत में घूम रहे लवप्रीत को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.830 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस 'बैकवर्ड लिंकेज' की जांच कर रही है कि यह नशा कहाँ से आया था और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई