Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18.90 लाख ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इमिग्रेशन फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी सुखदर्शन सिंह गिरफ्तार
"भागे तो थे पुलिस को चकमा देने... लेकिन डबवाली पुलिस के बाज जैसी नजरों से बच नहीं पाए!  6.300 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,
डबवाली में पुलिस की बड़ी नाकेबंदी: बिना ID होटल-PG में एंट्री बंद, संदिग्धों पर SP जसलीन कौर का कड़ा एक्शन
डबवाली पुलिस का बड़ा धमाका; शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, आपकी चोरी हुई बाइक और स्कूटी ऐसे हुई बरामद!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
खुशियां बांटने से मिलती हैं दुआएं, डबवाली में लायंस क्लब 'अक्स' ने संभाली कमान; 21 पौधों के साथ लिया पर्यावरण और निस्वार्थ सेवा का महासंकल्प!
 HPS स्कूल में वर्च्युल तरीके से मनाया गया  मिसाइल "मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम का जन्म दिवस कलाम को सलाम"
 घातक बीमारियों के इलाज के लिए पंजीकृत श्रमिकों को 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता
डबवाली में अवैध हथियार नेटवर्क पर प्रहार, 5 मुकदमों का आरोपी किरपाल सिंह देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार!
रानियां पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से खफा किन्नरों ने नग्न होकर किया रोष प्रदर्शन

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डिजिटल क्रांति के जनक राजीव गांधी के सपनों का भारत है आज का 'डिजिटल इंडिया', मौजूदा सरकार 12 साल में सिर्फ गुमराह कर रही: अमित सिहाग

डबवाली।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज डबवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमित सिहाग भावुक नजर आए। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, "जब राजीव जी की शहादत हुई, तब मैं महज 10 साल का था। राजनीति की पूरी समझ नहीं थी, लेकिन उनके व्यक्तित्व की अमिट छाप मेरे दिल पर हमेशा के लिए छूट गई।" सिहाग ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने छोटे से कार्यकाल में देश को जो दिया, उसी के दम पर आज भारत दुनिया के सामने सिर उठाकर खड़ा है। उन्होंने 18 साल के युवाओं को मतदान का अधिकार, पंचायती राज व्यवस्था, कंप्यूटर व टेलीकॉम क्रांति की शुरुआत और स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर देश में वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना की थी।

मौजूदा सरकार पर तीखा हमला

केंद्र और राज्य की मौजूदा व्यवस्था पर सीधा निशाना साधते हुए अमित सिहाग ने कहा कि एक तरफ जहां राजीव जी का छोटा सा कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा था, वहीं मौजूदा सरकार के 12 साल के राज में जनता के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है। आज चारों तरफ भ्रष्टाचार, बेलगाम अपराध, युवाओं में भयानक बेरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न और अव्यवस्था का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहले जब भारत का प्रधानमंत्री विदेश जाता था, तो दुनिया हमें एक आधुनिक और उभरती हुई महाशक्ति के रूप में देखती थी, लेकिन आज स्थितियां बिल्कुल इसके उलट हैं।

इतिहास को लेकर युवाओं को गुमराह करने का आरोप

सिहाग ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार नेहरू जी, इंदिरा जी और राजीव जी जैसे महान नेताओं के बारे में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार झूठ फैलाकर युवा पीढ़ी को गुमराह कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को सच बताएं और देश के निर्माण में कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बलिदानों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा, "आज जब भी कोई 18 साल का युवा वोट डालने जाए या कोई महिला चुनाव लड़े, तो उन्हें राजीव जी को जरूर याद करना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार उन्हीं की देन है।"

सिहाग ने यह भी जोड़ा कि राजीव गांधी के समय जब भी भ्रष्टाचार की बात आती थी, वे उसे स्वीकार कर सुधार करते थे, लेकिन आज की सरकार भ्रष्टाचार पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। आज जिस डिजिटल इंडिया का ढोल पीटा जा रहा है, उसकी वास्तविक शुरुआत राजीव गांधी ने सैम पित्रोदा को भारत बुलाकर की थी, जिसे बाद में डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक मजबूती दी।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस श्रद्धांजलि सभा में शहरी प्रधान पवन गर्ग, जगसीर मीठड़ी, प्रदेश प्रतिनिधि विजय वर्मा, सुंदर दास मेहता, सुमित अनेजा (पार्षद), मास्टर सुखवंत चीमा, पूर्व पार्षद विनोद बंसल (मंच संचालक), हरनाम सिंह, डॉक्टर मदन, डॉक्टर अमरजीत सिंह, शम्मी सोनी, मुख्तियार सिंह, अमन बराड़, पूर्व पार्षद युद्धवीर रंगीला, सुमित गर्ग, सुखदेव सिंह, गुरदीप कामरा, बाबूराम वर्मा, ओमप्रकाश वधवा, जगत वर्मा, लखविंदर कंडा, दीपक बाबा (पार्षद), प्रशांत गर्ग, गुरमेल बराड़, कृष्ण वर्मा, राकेश बब्बर (पार्षद प्रतिनिधि), भारत भूषण भारती (पार्षद) सहित आढ़ती एसोसिएशन और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर अमन भारद्वाज ने साझा की।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई