Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

   14 साल से JBT भर्ती का सूखा: डबवाली में बेरोजगारों की दहाड़, विधायक आदित्य देवीलाल को सौंपा ज्ञापन
डबवाली में नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क पर एक साथ सर्जिकल स्ट्राइक; 5 तस्कर व 5 माह से फरार मुख्य सप्लायर समेत 6 दबोचे
डबवाली पुलिस ने 24 घंटे में नशा सप्लाई चेन के किंगपिन समेत 2 को दबोचा।आरोपियों के कब्जे से कुल 11.900 ग्राम हेरोइन बरामद। पकड़ा गया मुख्य तस्कर कर्मवीर हत्या और आर्म्स एक्ट मामलों में था वांछित/आरोपी।
वर्दी का रक्षा कवच: डबवाली में छात्राओं ने SP जसलीन कौर को बांधी राखी; पुलिस बोली- 'घबराएं नहीं, हम हर कदम पर साथ हैं'
अदित्य देवीलाल ने पूछा— 'नशे पर सरकार खामोश क्यों?' जानिए विधानसभा के इस तीखे संग्राम की पूरी इनसाइड स्टोरी! 👇"
लाखों की हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार; हत्या का आरोपी मुख्य सप्लायर मनप्रीत भी दबोचा,एसपी जसलीन कौर के सख्त निर्देश— नशा तस्करों पर 'जीरो टॉलरेंस'
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
राजस्थान के नागौर से दबोचा गया 1 क्विंटल डोडा पोस्त तस्करी का मास्टरमाइंड, 4 महीने से चल रहा था फरार,प्याज के कट्टों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी
वचन भी निभाएंगे, संघर्ष भी करेंगे: नूंह की सम्मान दिवस रैली से हरियाणा की सियासत में बड़ा फेरबदल करेंगे अभय चौटाला
राष्ट्रीय खेल दिवस पर डबवाली में टेबल टेनिस का महासंग्राम: 3 राज्यों के 76 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; अंडर-17 में रिद्धिमा और ओपन वर्ग में मनजीत चमके

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में टूटा गेहूं खरीद का ऑल-टाइम रिकॉर्ड: चेयरमैन सतीश जग्गा के 'स्मार्ट-प्रबंधन' से 4.18 लाख क्विंटल अधिक फसल की आमद, पहली बार मंडियों में लगा GPS और CCTV का पहरा

​डबवाली। मार्केट कमेटी डबवाली के सदस्य कमलकांत दुरेजा और संदीप चावला ने बताया कि चेयरमैन सतीश जग्गा के नेतृत्व में वर्ष 2026 का गेहूं खरीद सीजन क्षेत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। नई और डिजिटल रूप से चुनौतीपूर्ण खरीद प्रणाली लागू होने के बावजूद, मार्केट कमेटी के सुदृढ़ और दूरदर्शी प्रबंधन के चलते इस बार पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। इस सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में 4,18,220 क्विंटल अधिक गेहूं की रिकॉर्ड खरीद दर्ज की गई है।

​जम्बो टीम और डिजिटल तकनीक से रची नई इबारत

​सदस्यों ने खुलासा किया कि सीजन की शुरुआत से पहले ही चेयरमैन सतीश जग्गा ने एक अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया था। इसके तहत पहली बार 105 कर्मचारियों की एक 'जम्बो टास्क फोर्स' तैयार कर मंडियों और ग्रामीण खरीद केंद्रों पर उतारी गई। हर केंद्र पर मार्केट कमेटी सुपरवाइजर की देखरेख में न्यूनतम 4 कर्मचारी तैनात रहे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चेयरमैन की सीधी पहल पर पहली बार हर खरीद केंद्र पर GPS-आधारित गेटपास व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीनें और तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए, जिससे बिचौलियों और गड़बड़ियों पर पूरी तरह लगाम लगी।
​ अतिरिक्त खरीद केंद्रों से शहर को मिली 'ट्रैफिक जाम' से मुक्ति

​आमतौर पर गेहूं सीजन में डबवाली की सड़कें और मंडियां भारी वाहनों के चलते चोक हो जाती थीं। लेकिन इस बार चेयरमैन सतीश जग्गा के विशेष प्रयासों से शहर से बाहर अतिरिक्त खरीद स्थलों की मंजूरी ली गई। इन नए केंद्रों पर 2,73,696 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इसका सीधा फायदा यह हुआ कि मुख्य अनाज मंडी पर दबाव आधा हो गया। किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने और फसल उतारने में कोई परेशानी नहीं हुई, और पूरा शहर इस बार सीजन के दौरान जाम-मुक्त रहा।
​ IPS जैसलीन कौर के हाथों में थी सुरक्षा की कमान

​इस बार मंडियों में केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी कड़ा पहरा था। IPS जैसलीन कौर (एसपी, डबवाली) के नेतृत्व में 70 मुस्तैद पुलिसकर्मियों की टीम सभी खरीद केंद्रों पर तैनात रही। पुलिस और मार्केट कमेटी के इस तालमेल के चलते पूरी खरीद प्रक्रिया के दौरान एक भी अप्रिय घटना या विवाद सामने नहीं आया।
​आंकड़ों की जुबानी: किस एजेंसी ने कितनी की खरीद?

​वर्ष 2025 में जहां कुल 19,75,113 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था, वहीं इस साल (2026) यह आंकड़ा 23,93,333 क्विंटल पर पहुंच गया। इस रबी सीजन में तीन प्रमुख सरकारी एजेंसियों ने मोर्चा संभाला:
​हैफेड (HAFED): 19,47,623 क्विंटल
​हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (HWC): 3,40,896 क्विंटल
​डीएफएससी (DFSC): 1,01,586 क्विंटल
​ किस केंद्र पर कितनी हुई खरीद (क्विंटल में):
​प्रिंसिपल यार्ड डबवाली: 6,01,702
​गंगा: 2,23,591 | अबूबशहर: 1,98,630
​चौटाला: 1,96,219 | मौजगढ़: 1,38,397
​मलिकपुरा: 1,38,243 | लोहगढ़: 1,25,529
​गोरीवाला: 1,07,649 | बिज्जूवाली: 1,07,530
​देसूजोधा: 1,03,830 | रत्ताखेड़ा: 74,272
​जंडवाला बिश्नोइयां: 71,494 | कालुआना: 58,861
​रिसालिया खेड़ा: 56,971 | बनवाला: 54,199
​हैबुआना: 53,915 | चट्ठा: 52,178
​पन्नीवाला मोरिका: 30,123

​फीडबैक से सुधरेगा भविष्य: चेयरमैन सतीश जग्गा ने खुद वाइस चेयरमैन और अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार हर सेंटर का ग्राउंड जीरो पर दौरा किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों से सीधे सुझाव लिए हैं, जिन पर आगामी बैठक में नीतिगत फैसले लिए जाएंगे ताकि अगले साल व्यवस्थाएं और अधिक विश्वस्तरीय बनाई जा सकें।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई