Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18.90 लाख ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इमिग्रेशन फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी सुखदर्शन सिंह गिरफ्तार
डबवाली पुलिस का बड़ा धमाका; शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, आपकी चोरी हुई बाइक और स्कूटी ऐसे हुई बरामद!
"भागे तो थे पुलिस को चकमा देने... लेकिन डबवाली पुलिस के बाज जैसी नजरों से बच नहीं पाए!  6.300 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,
डबवाली में पुलिस की बड़ी नाकेबंदी: बिना ID होटल-PG में एंट्री बंद, संदिग्धों पर SP जसलीन कौर का कड़ा एक्शन
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 HPS स्कूल में वर्च्युल तरीके से मनाया गया  मिसाइल "मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम का जन्म दिवस कलाम को सलाम"
 घातक बीमारियों के इलाज के लिए पंजीकृत श्रमिकों को 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता
खुशियां बांटने से मिलती हैं दुआएं, डबवाली में लायंस क्लब 'अक्स' ने संभाली कमान; 21 पौधों के साथ लिया पर्यावरण और निस्वार्थ सेवा का महासंकल्प!
 मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन से मात्र 30 मिनट में मिलेगी पानी की सटीक रिपोर्ट : एडीसी अर्पित संगल
किसान आंदोलन व पंजाब में छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियों में हड़ताल ऐतिहासिक रही - बजरंग गर्ग

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

हरियाणा में 'जंगलराज'! 24 घंटे में गोलियों और चाकुओं से दहली सरकार; दिग्विजय बोले- "पंजाब में वोट मांगना छोड़ें सीएम सैनी, यहां जनता डर के साए में"

चंडीगढ़, 16 मई।जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में तेजी से बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बेहद गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस और हुक्मरान गहरी नींद में सोए हैं, जिसके कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और हरियाणा हर दिन सनसनीखेज वारदातों से दहल रहा है। दिग्विजय ने तंज कसते हुए कहा कि सुरक्षा के लाख झूठे दावे करने वाली भाजपा सरकार के राज में पिछले 24 घंटों के भीतर ही दिनदहाड़े चार बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। आज प्रदेश की जनता डर के साए में जीने को मजबूर है और हर नागरिक के जेहन में एक ही सवाल है कि क्या हरियाणा में कानून नाम की कोई चीज बची भी है या नहीं?

"घर और दफ्तर में सुरक्षित नहीं लोग, सड़क पर कैसे निकलें?"

दिग्विजय चौटाला ने सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि गृह विभाग का जिम्मा संभाल रहे सीएम पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। प्रदेश में हालात 'जंगलराज' जैसे हो चुके हैं। जब लोग अपने घर और दफ्तरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं, तो वे सड़क पर खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे? उन्होंने सीएम को नसीहत दी कि वे अन्य राज्यों (जैसे पंजाब) में जाकर भाजपा सरकार की झूठी वाहवाही करने और वोट मांगने के बजाय तुरंत हरियाणा लौटें और यहां की बदहाल कानून-व्यवस्था को संभालें।

24 घंटे का खूनी तांडव: झज्जर से यमुनानगर तक गोलियों की गूंज

वारदातों का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए जेजेपी नेता ने बताया कि शनिवार को झज्जर में अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रहे एक बेकसूर युवक की बदमाशों ने 20 से ज्यादा गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं, खरखौदा कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर पेशी पर आए एक शख्स को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। अपराध का यह खूनी खेल यहीं नहीं रुका; यमुनानगर में एक प्रॉपर्टी एडवाइजर की उसके अपने ही दफ्तर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि शुक्रवार को करनाल में दिनदहाड़े एक महिला क्लर्क को मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस को खुला चैलेंज, 15 दिनों से हाथ खाली

दिग्विजय ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बदमाश अब खाकी को खुला चैलेंज दे रहे हैं। कुछ दिन पहले बदमाशों ने कलानौर में एक मोबाइल दुकानदार को गोली मारी और वही बदमाश बेखौफ होकर दादरी पहुंचे और गली में टहल रहे शिक्षक की हत्या कर दी। यमुनानगर में सुबह की सैर पर निकले किसान को भून दिया गया। हद तो यह है कि हिसार में एक शिक्षिका की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में आरोपी की पहचान होने के बावजूद 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। जेजेपी ने मांग की है कि सरकार नींद से जागे, पुलिस की जवाबदेही तय करे और बदमाशों पर ऐसी सख्त कार्रवाई करे जिससे जनता का खोया हुआ भरोसा वापस लौट सके।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई