health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
किताबों से सपनों को मिल रही उड़ान, 21 छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल -वरच्युस क्लब के तीसरे 'विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह' में पाठ्य पुस्तकें, शिक्षण सामग्री एवं स्कूल बैग वितरित
डबवाली--वरच्युस क्लब इंडिया के सेवा प्रकल्प 'वरच्युस बुक बैंक' के तत्वावधान में आयोजित तीसरा विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक सहयोग के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के दूसरे चरण में 21 जरूरतमंद छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।
कार्यक्रम का संचालन पवन दुरेजा ने प्रभावशाली ढंग से किया। नरेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि क्लब प्रधान डॉ. बीर चंद गुप्ता ने संस्था की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए महान शिक्षाविद स्व. आत्माराम अरोड़ा को याद किया। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पी. के. अग्रवाल एवं शिक्षाविद् निर्मल गंगा ने अपनी प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों का महत्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम है।
500 से अधिक विद्यार्थी हो चुके हैं लाभान्वित:
प्रोजेक्ट चेयरमैन सोनू बजाज ने कहा कि वरच्युस बुक बैंक केवल किताबें बांटने का अभियान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने का सशक्त प्रयास है। इसके माध्यम से अब तक 500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रकल्प क्लब के संस्थापक केशव शर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी सफलता में दानवीर सज्जनों, विद्यार्थियों के विश्वास और क्लब सदस्यों की समर्पित कार्यप्रणाली का बड़ा योगदान है। क्लब के वरिष्ठ सदस्य, मोटिवेशनल स्पीकर संजीव शाद ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबें केवल कागज के पन्ने नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली सच्ची मित्र होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया तथा पुस्तकों का सम्मान करने की शपथ भी दिलाई। समाजसेवी शामलाल जिंदल ने कहा कि अच्छी पुस्तकें विद्यार्थियों के भीतर संस्कार, संस्कृति और सकारात्मक सोच का निर्माण करती हैं। किताबें मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाकर समाज को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं।
सावन में चलेगा 'पेड़-पौधा बैंक' अभियान:
क्लब के पीआरओ भारत वधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में प्रधान डॉ. बीर चंद गुप्ता के नेतृत्व में 'पेड़-पौधा बैंक' अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। अंत में क्लब सदस्य रमेश सेठी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कश्मीरी लाल गर्ग, रि. प्रिंसिपल इंदिरा अरोड़ा, प्रेम सेठी, प्रिंसिपल प्रदीप पारीक, सुरेंद्र मित्तल, प्रिंसिपल दीपक मोंगा, डॉ. विनय सेठी, डॉ. नीरजा सेठी, विजय मुंजाल, सुरेंद्र बंसल, विजय बांसल, हर्ष सोनी, सुरजीत सिंह मान, वेद भारती, चमन लाल, आशीष मेहता, विनीत बजाज, अखिल मोंगा, हैप्पी मोंगा, आराधना मित्तल, रजनी मोंगा, क्लब की प्रबंधक समिति सदस्य परमजीत कोचर, हरदेव गोरखी, ज्ञान सिंह, लवलीन नागपाल, मनोज शर्मा, मनोहर लाल ग्रोवर, प्रणव ग्रोवर, प्रवीन कुमार, सुमित अनेजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
Related Posts
किताबों से सपनों को मिल रही उड़ान, 21 छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल -वरच्युस क्लब के तीसरे 'विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह' में पाठ्य पुस्तकें, शिक्षण सामग्री एवं स्कूल बैग वितरित
Reviewed by Dabwali News
on
8:12:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
8:12:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...


No comments:
Post a Comment