Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 18.90 लाख ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, इमिग्रेशन फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी सुखदर्शन सिंह गिरफ्तार
"भागे तो थे पुलिस को चकमा देने... लेकिन डबवाली पुलिस के बाज जैसी नजरों से बच नहीं पाए!  6.300 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,
डबवाली में पुलिस की बड़ी नाकेबंदी: बिना ID होटल-PG में एंट्री बंद, संदिग्धों पर SP जसलीन कौर का कड़ा एक्शन
डबवाली पुलिस का बड़ा धमाका; शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, आपकी चोरी हुई बाइक और स्कूटी ऐसे हुई बरामद!
डबवाली में अवैध हथियार नेटवर्क पर प्रहार, 5 मुकदमों का आरोपी किरपाल सिंह देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार!
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
रानियां पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से खफा किन्नरों ने नग्न होकर किया रोष प्रदर्शन
खुशियां बांटने से मिलती हैं दुआएं, डबवाली में लायंस क्लब 'अक्स' ने संभाली कमान; 21 पौधों के साथ लिया पर्यावरण और निस्वार्थ सेवा का महासंकल्प!
 HPS स्कूल में वर्च्युल तरीके से मनाया गया  मिसाइल "मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम का जन्म दिवस कलाम को सलाम"
 घातक बीमारियों के इलाज के लिए पंजीकृत श्रमिकों को 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली पुलिस का ‘मिशन क्लीन’: पक्का शहीदां में DSP बोले- मौत के सौदागरों को बख्शेंगे नहीं, एक कॉल पर मिटेगा नशा

डबवाली, 27 मई, 2026 । नशे के डार्क नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने और युवा पीढ़ी को मौत के चंगुल से बचाने के लिए डबवाली पुलिस ने अब सीधे मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) डबवाली के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत जिले भर में चलाए जा रहे विशेष "संध्या संवाद" कार्यक्रम ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। इस मुहिम का एकमात्र और सबसे बड़ा लक्ष्य आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करके नशा तस्करी के पूरे इकोसिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

इसी सिलसिले में आज कालांवाली के डीएसपी (DSP) ललित कुमार भारी पुलिस बल और थाना प्रबंधकों के साथ अचानक गांव पक्का शहीदां पहुंचे। डीएसपी के साथ कालांवाली थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक विजय कुमार और सिंहपुरा चौकी प्रभारी पीएसआई सुखचैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। गांव के चौपाल पर आयोजित इस हाई-अटेंशन "संध्या संवाद" में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस अधिकारियों ने बिना किसी औपचारिकता के ग्रामीणों के बीच बैठकर सीधा और बेहद भावुक संवाद स्थापित किया।

शुरुआत बीड़ी से, अंत सीधे श्मशान में: DSP ग्रामीणों और युवाओं को बेहद कड़े और भावुक शब्दों में सचेत करते हुए डीएसपी ललित कुमार ने कहा, "गलत संगति के कारण आज का नवयुवक बहुत कम उम्र में भटक रहा है। शुरुआत बीड़ी-सिगरेट के कश से होती है, जो चंद दिनों में गांजा, अफीम और फिर हेरोइन (चिट्टे) जैसे जानलेवा जहर तक पहुंच जाती है।" उन्होंने सीधे शब्दों में आगाह किया कि नशा सिर्फ एक इंसान का शरीर नहीं गलता, बल्कि पूरे हंसते-खेलते परिवार को जीते-जी श्मशान बना देता है। जब घर के पैसे खत्म होते हैं, तो यही नशेड़ी युवा चोरी, झपटमारी और बड़े अपराधों की दलदल में उतर जाते हैं।

डोर-टू-डोर काउंसलिंग और डॉक्टरों का कड़ा पहरा डीएसपी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस सिर्फ तस्करों को जेल नहीं भेज रही, बल्कि जो दलदल में फंस चुके हैं, उन्हें नई जिंदगी भी दे रही है। डबवाली पुलिस की विशेष नशा मुक्ति टीम लगातार गांव-गांव में 'डोर-टू-डोर' सर्च और काउंसलिंग अभियान चला रही है। नशा पीड़ितों की पहचान गुप्त रखकर अनुभवी डॉक्टरों से उनका मुफ्त इलाज और मानसिक काउंसलिंग कराई जा रही है। इलाज के बाद भी पुलिस नियमित फीडबैक ले रही है ताकि कोई युवा दोबारा इस जाल में न फंसे।

तस्करों का काल बनेगी जनता की एक गुप्त सूचना डबवाली पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के अवैध धंधे में शामिल किसी भी रसूखदार या अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ललित कुमार ने ग्रामीणों से हाथ जोड़कर अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों की तरफ मोड़ें और गांव के हर संदिग्ध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने इसके लिए विशेष मानस (MANAS) पोर्टल, एंटी-नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 और डबवाली पुलिस का स्पेशल मोबाइल नंबर 9138999748 सार्वजनिक किया है। इसके अलावा डायल 112 पर भी कॉल की जा सकती है। पुलिस ने गारंटी दी है कि सूचना देने वाले का नाम, पता और पहचान 100% गुप्त रखी जाएगी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई