Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

 मेहता धर्मशाला में पांच दिवसीय दर्द निवारण शिविर शुरू, पहले दिन 115 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
 डबवाली की सड़कों पर अब 'डिजिटल क्रांति': PM स्वनिधि मेले ने बदली रेहड़ी-पटरी वालों की तकदीर, मौके पर ही बांटे लोन
डबवाली पुलिस ने तोड़ी अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल की कमर, 11 मुकदमों वाला शातिर अपराधी भी दबोचा; 'मानस' पोर्टल पर जानकारी देने की अपील
दूसरा विशाल नि:शुल्क आंखों का जांच शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरु : डॉ. गर्ग
डबवाली में गन-कल्चर पर पुलिस का प्रहार: 32 बोर का अवैध असला सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर चढ़ा हत्थे, मिला मोटा कैश
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
 गश्त के दौरान नाकाबंदी कर दबोचा : डबवाली पुलिस ने गदराना रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा तस्कर, 32 बोर का देसी कट्टा बरामद
पुलिस जिला डबवाली को मिली नई कप्तान निकिता खट्टर ने संभाला डबवाली SP का कार्यभार, अपराध और नशे पर दिखेगा कड़ा रुख
 डबवाली पुलिस का नशा तस्करों पर 'ऑपरेशन क्लीन': 4 बड़ी गिरफ्तारियां, ₹13.50 लाख की हेरोइन समेत बाइक जब्त
डबवाली में सफेद जहर के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का वज्रप्रहार; मुख्य सरगना समेत 4 हाईप्रोफाइल तस्कर दबोचे, बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी पुलिस

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव सकताखेड़ा पहुंचकर पूर्व विधायक स्व. चौ. सहीराम बिश्रोई को दी श्रद्धांजलि - चौ. सहीराम जी से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

डबवाली, 29 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जिला सिरसा के गांव सकताखेड़ा पहुंचे और हिंदी आंदोलन सेनानी एवं संयुक्त पंजाब के अबोहर क्षेत्र से पूर्व विधायक स्वर्गीय चौधरी सहीराम बिश्रोई की स्मृति सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. चौ. सहीराम बिश्रोई के परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्व. चौधरी सहीराम बिश्रोई एक महान व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण रहा है। ऐसे महान जननायक से समाज को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी और उनकी यादें सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई का जन्म 12 जनवरी 1922 को पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त की और विभाजन के कठिन दौर में न केवल अपने परिवार बल्कि हजारों विस्थापित परिवारों की चिंता करते हुए उन्हें बसाने और सहयोग करने का कार्य किया। उन्होंने समाज के उत्थान और लोगों की सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था।
उन्होंने कहा कि चौधरी सहीराम बिश्नोई संयुक्त पंजाब विधानसभा के विधायक भी रहे तथा उन्होंने सरदार प्रकाश सिंह बादल के साथ चुनाव जीतकर विधानसभा में जनसेवा का कार्य किया। उनका समाज सेवा में योगदान अतुलनीय रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हमेशा समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई की प्रेरणा और विचार समाज को निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने गुरु जम्भेश्वर महाराज से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक अस्पताल का नाम स्व. चौधरी सहीराम बिश्रोई के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने बिश्रोई समाज द्वारा स्व. चौधरी सहीराम बिश्नोई को ‘बिश्रोई रत्न’ से सम्मानित किए जाने पर समाज का आभार भी व्यक्त किया।
वहीं, कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि चौ. सहीराम जी कठिन दौर में भी समाज को रास्ता दिखाते रहे। विभाजन के समय बहुत से परिवार यहां आए और उन परिवारों के मददगार चौ. सहीराम जी रहे। उन परिवारों को स्थापित करने में उनका बड़ा योगदान रहा है। ऐसे व्यक्तित्व बड़े विरले होते हैं, जो दूसरों की मदद में जीवन लगा देते हैं। ऐसे व्यक्तित्व का चले जाना एक बड़ी क्षति है।
इस मौके पर राजस्थान सरकार के मंत्री के.के. बिश्रोई, स्वामी रामानंद जी महाराज, आईजी हिसार रेंज कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतीन्द्र सिंह एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, पूर्व विधायक हरिलाल बिश्रोई, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्रोई, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व सूचना आयुक्त जय सिंह बिश्रोई, वेद फुलां, रोहताश जांगड़ा, सतीश जग्गा, देश कमल बिश्रोई, सोम प्रकाश, कृष्ण कुमार, बलवान जांगड़ा, कृष्ण कुमार सिंघड़, संजीव शाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने गाड़ी रोककर जाना ग्रामीणों का हालचाल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. चौ. सहीराम बिश्नोई जी की स्मृति सभा में जाने से पहले गांव सकताखेड़ा में महिलाओं व ग्रामीणों से बातचीत की। यहां गली में खड़ी महिलाओं से बातचीत करने के लिए मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरकर उनके पास गए और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन किया है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई है और इसका लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने डबवाली में वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना के निवास पर पहुंच कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डबवाली में दुकानदारों से भी मुलाकात की।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई