health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
डबवाली के युवा कलाकार नवनीत कनवाडिय़ा के रियलिटी शो ‘‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’’ का प्रसारण आज -शो जिंदगी की सच्चाई, संघर्ष, मेहनत और असली व्यक्तित्व को दर्शाता है : नवनीत कनवाडिय़ा
डबवाली।शहर डबवाली के युवा नवनीत कनवाडिय़ा का नाम समाजसेवा, राजनीति एवं शू-बिजनेस के साथ-साथ अब टी.वी. कलाकार की श्रेणी में भी जुड़ गया है।
यह उभरता युवा कलाकार अब टीवी स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जी हां, अब युवा कलाकार नवनीत कनवाडिय़ा एक बड़े रियलिटी शो ‘‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’’ में दिखाई देंगे। यह शो पूरी तरह से रियलिटी पर आधारित शो है, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई फिल्टर नहीं है। इस शो में लगभग 20 कंटेस्टेंट हैं और उनमें से एक कंटेस्टेंट की भूमिका नवनीत कनवाडिय़ा निभा रहे हैं। मोहम्मद अली इस शानदार शो के प्रोड्यूसर हैं और नेहा गिरी ने इसे डारेक्ट किया है, जबकि इस शो को होस्ट कर रहे हैं मुंबई के प्रसिद्ध एक्टर अश्विन कौशल। इस शो में जिंदगी की सच्चाई, संघर्ष, मेहनत और असली व्यक्तित्व को दिखाया गया है। इस उपलब्धि पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए नवनीत कनवाडिय़ा ने बताया कि उनका यह शो 30 मई, शनिवार को सुबह 11:00 बजे दूरदर्शन के उत्तर प्रदेश चैनल तथा प्रसार भारती के वेव्स ओटीटी चैनल पर प्रसारित होगा। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वह इस शो को जरुर देखें और उनका सहयोग करें, क्योंकि जिस प्रकार आपका आशीर्वाद, प्यार, स्नेह एवं समर्थन उन्हें मिलता रहा है, आशा है कि आगे भी मिलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि नवनीत कनवाडिय़ा नीक-यूनीक के नाम से फैंसी जूतियों के सप्लायर हैं और दिल्ली, मुम्बई जैसे महानगरों में टी.वी. सहित अनेक प्रसिद्ध फिल्मी सितारों को अपने प्रसिद्ध ब्रांड नीक-यूनीक की जुतियां पहनाकर शू-डिजाईनर के तौर कई अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं।
Related Posts
डबवाली के युवा कलाकार नवनीत कनवाडिय़ा के रियलिटी शो ‘‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’’ का प्रसारण आज -शो जिंदगी की सच्चाई, संघर्ष, मेहनत और असली व्यक्तित्व को दर्शाता है : नवनीत कनवाडिय़ा
Reviewed by Dabwali News
on
9:08:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
9:08:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...

No comments:
Post a Comment