health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

धरनारत अग्निशमन कर्मचारियों के बीच पहुंचे डॉ केवी सिंह, धरने को दिया समर्थन

डबवाली-पिछले 32 दिनों से धरने पर बैठे अग्निशमन कर्मचारियों के बीच आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह पहुंचे और धरने को अपना समर्थन दिया। इस दौरान डॉ केवी सिंह ने कहा कि विगत 16 फरवरी को फरीदाबाद स्टील फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में दो अग्निशमन कर्मचारियों तथा एक होमगार्ड जवान की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी इसके बाद सरकार ने होमगार्ड जवान को शहीद का दर्जा देकर, परिवार के सदस्य को नौकरी तथा एक करोड़ रूपया सहायता राशि दी थी जिसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन वहीं दोनों अग्निशमन कर्मचारीयों की तरफ सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया जो की अति निंदनीय है।
डॉ सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड जवान अपनी जान पर खेल कर नागरिकों की रक्षा करते हैं, ठीक उसी प्रकार अग्निशमन कर्मचारी भी अपनी जान की परवाह किए बगैर दुर्घटना स्थल पर जाकर आमजन को राहत देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुलाजिम चाहे कच्चा हो या पक्का लेकिन सरकार को पक्षपात नहीं करना चाहिए।
डॉ केवी सिंह ने कहा कि आज डबवाली में अग्निशमन कर्मचारी हड़ताल पर है अगर शहर में कोई दुर्घटना घटित हो जाए तो क्या सरकार उसकी जिम्मेदारी लेगी? ऐसे समय में सरकार को चाहिए कि वह अपना अड़ियल रवैया छोड़ कर्मचारीयों से संवाद स्थापित कर उनकी मांगों को मानते हुए अपनी जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने के साथ ही सहायता राशि तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का काम करें।
डॉ सिंह ने कहा कि डबवाली में 42 फायर ड्राइवर/फायरमैन, 6 लीडिंग फायरमैन, दो सब फायर ऑफिसर, एक फायर ऑफिसर समेत कुल 51 पद सैंक्शन है जिनमें से केवल 21 ही मौके पर कार्यरत है जबकि उनको गाड़ियां भी एनसीआर से कंडम हुई मिली है ऐसे में सरकार तथा स्थानीय प्रशासन डबवाली को सुरक्षित कैसे समझता है? उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह डबवाली में पर्याप्त स्टाफ तथा अच्छी कंडीशन की गाड़ियां उपलब्ध करवाए ताकि यहां दुर्भाग्यवश कभी किसी प्रकार की दुर्घटना घटित हो तो राहत कार्य में बाधा न आए।
इस अवसर पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, पूर्व पार्षद विनोद बंसल, पार्षद सुमित अनेजा, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विजय वर्मा, सोनू मोगा, मंगत बंसल, सुनील रहेजा, गुरमेल बराड, मुख्तियार सिंह डॉक्टर मदन, डॉक्टर अमरजीत, हरबंस लाल कैथ, गुरदर्शन सिंह, मास्टर सुखवंत चीमा, हरप्रीत सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई