health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
ओटीएस स्कीम-2026 को लेकर डबवाली बार एसोसिएशन के साथ जागरूकता बैठक आयोजित
डबवाली, 3 जून। हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए लागू की गई एकमुश्त निपटान स्कीम-2026 के संबंध में व्यापारियों, करदाताओं एवं अधिवक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त अंजू सिंह ने डबवाली बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक में डीईटीसी अंजू सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई ओटीएस स्कीम-2026 पुराने लंबित कर मामलों के सरल, पारदर्शी एवं त्वरित निपटान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने योजना की प्रमुख विशेषताओं, पात्रता शर्तों, कर राहत, ब्याज एवं जुर्माना माफी तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह योजना 1 जून 2026 से 28 सितंबर 2026 तक कुल 120 दिनों के लिए लागू रहेगी। योजना के तहत पात्र करदाताओं को बकाया कर मामलों के निपटान में विशेष राहत प्रदान की जाएगी, जिससे लंबे समय से लंबित कर विवादों का समाधान संभव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य वर्षों से लंबित कर मामलों का निस्तारण करना, न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करना तथा व्यापारिक समुदाय को राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने मुवक्किलों एवं व्यापारियों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने ओटीएस स्कीम-2026 से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विभागीय अधिकारियों ने विस्तार पूर्वक उत्तर दिया। उपस्थित सदस्यों ने योजना को व्यापारियों के हित में लाभकारी बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में कराधान अधिकारी राकेश मेहता, बार एसोसिएशन की ओर से एडवोकेट नरेश मित्तल, एडवोकेट सुशील मित्तल, एडवोकेट राजेंद्र वर्मा, एडवोकेट दीपक दग्गा, सीए प्रवीण बंसल, बबलू पाहुजा, अरुण जिंदल सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
Related Posts
ओटीएस स्कीम-2026 को लेकर डबवाली बार एसोसिएशन के साथ जागरूकता बैठक आयोजित
Reviewed by Dabwali News
on
6:12:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
6:12:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
.jpeg)
No comments:
Post a Comment