Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

SP जसलीन कौर की 'महापंचायत' का प्रहार: नशा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड कृष्ण लाल गिरफ्तार
 डबवाली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: मेडिकल की आड़ में नशा बेच रहे स्टोर पर छापा, भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद
सड़क पर मौत का लाइव थ्रेट: एक सेकंड का मोबाइल डिस्ट्रैक्शन और 'द एंड'; तारूआना में पुलिस ने नुक्कड़ सभा कर झकझोरा
 सैलून के बाहर से बाइक उड़ाने वाला शातिर चोर बजरंग पुलिस के हत्थे चढ़ा, CCTV फुटेज से खुला राज
एसपी जसलीन कौर के निर्देश पर 24 घंटे में 3 बड़े नशा सप्लायर गिरफ्तार। देसूजोधा हेरोइन केस की मुख्य महिला मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में, भेजी गई जेल
घर में सोते रहे लोग, रात के अंधेरे में शातिर चोर ने उड़ा लिए गहने और कैश; 3 महीने बाद CIA डबवाली ने दबोचा
 डबवाली में बड़ी गैंगवार की साजिश नाकाम? सीआईए ने नहर पुल पर घेराबंदी कर 7 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा,
 शोरूम के वफादार ही निकले 'विभीषण': कालांवाली में 20 AC गबन मामले का चौथा आरोपी भी दबोचा, अब तक 10 AC और कैश बरामद
 'वोट' बचाने के लिए डबवाली में कांग्रेस का 'प्लान-S', अमित सिहाग बोले- घर-घर पहुंचेंगे बीएलए-2
मोबाइल की दुकान... पीछे नशे का श्मशान! CIA स्टाफ कालांवाली ने फिर दबोचा मेडिकल नशे का शातिर सौदागर,दुकान के गुप्त तहखाने से 1200 प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल और 890 टपेंटाडोल गोलियां बरामद

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में नशे के 'सौदागरों' पर खाकी का काल: लेडी डॉन समेत 3 बड़े तस्कर दबोचे, हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त!

डबवाली, 20 जून 2026 डबवाली। "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत डबवाली पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर अपना शिकंजा और कस दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) जसलीन कौर (IPS) के कड़े निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीमों ने 19 जून को अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर एक महिला तस्कर समेत तीन मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हेरोइन और डोडा पोस्त के बड़े सप्लाई नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।

सीआईए (CIA) स्टाफ डबवाली के प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव रोहिड़ावाली के पास नाकेबंदी के दौरान एक महिला को संदिग्ध हालत में दबोचा। जब नियमों के तहत उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। महिला के पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी महिला के खिलाफ थाना औढ़ा में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

हेरोइन नेटवर्क के दो 'मास्टरमाइंड' भी काबू नशे की जड़ें काटने में जुटी चौकी गोरीवाला और देसूजोधा की टीमों को भी बड़ी कामयाबी मिली है। गोरीवाला चौकी प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने हेरोइन तस्करी के मुख्य सप्लायर नवप्रीत सिंह उर्फ गगन को दबोच लिया है। बता दें कि बीते 15 मई को पुलिस ने अजय कुमार नाम के तस्कर को 7.230 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। रिमांड और पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि इस पूरे धंधे का असली मास्टरमाइंड नवप्रीत ही था।

वहीं, दूसरी तरफ देसूजोधा चौकी प्रभारी एएसआई जयवीर सिंह की टीम ने कार सवार तस्कर प्रीतपाल सिंह (जिसे 12 मई को 3.30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था) की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर रमनदीप सिंह उर्फ बागला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों मुख्य सप्लायरों की गिरफ्तारी से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहा हेरोइन का बड़ा नेटवर्क टूट गया है।

जनता से अपील: गोपनीय रहेगी पहचान एसपी जसलीन कौर ने साफ चेतावनी दी है कि नशे का धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है, तो तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933 या डबवाली पुलिस के स्पेशल नंबर 91389-99748 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई