health
[health][bsummary]
sports
[sports][bigposts]
entertainment
[entertainment][twocolumns]
Comments
CBSE बोर्ड परीक्षा परिणामों की हो उच्च स्तरीय जांच- दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़, 6 जून। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिस्टम की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं से प्रश्न गायब पाए गए, कई जगह “NA” अंकित कर दिए गए तथा अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी फेल घोषित कर दिए गए। यह केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और मानसिक स्थिति से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो विद्यार्थी जेईई एडवांस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं,उन्हें बोर्ड परिणामों में असफल दिखाया जाना पूरे मूल्यांकन तंत्र पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ऐसे मामलों में छात्रों और अभिभावकों का विश्वास टूटना स्वाभाविक है। उन्होंने केंद्र सरकार और सीबीएसई प्रशासन से मांग की है कि सभी संदिग्ध परिणामों और उत्तर पुस्तिकाओं की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों की कॉपियों का निशुल्क पुनर्मूल्यांकन कराया जाए।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिन छात्रों के प्रश्न गायब हुए हैं या “NA” अंकित हुआ है, उन्हें तुरंत न्याय दिया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी हमेशा विद्यार्थियों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और आगे भी हर छात्र के न्याय के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
Related Posts
CBSE बोर्ड परीक्षा परिणामों की हो उच्च स्तरीय जांच- दुष्यंत चौटाला
Reviewed by Dabwali News
on
6:18:00 PM
Rating: 5
Reviewed by Dabwali News
on
6:18:00 PM
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE
क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई
Advt 23-7-25
Advt 2-2-25
Join Us On
Translate
Subscribe Us
social links
[socialcounter]
[facebook][https://www.facebook.com/dabwalinews/][4.2k]
[twitter][https://twitter.com/dabwalinews][1.2k]
[youtube][https://www.youtube.com/c/dabwalinews][23k]
[linkedin][#][230]
Wikipedia
Search results
sponsored
Gurasees Homeopathic Clinic
Visit for best homeopathic treatment
Popular Posts
-
BREAKING NEWS #dabwalinews.com हरियाणा के डबवाली में एक मसाज सेंटर पर पुलिस छापे का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.पुलिस ने देर रात म...
-
दुल्हन के तेवर देख दुल्हे वालों ने बुलाई पुलिस चंडीगढ़ में रहने वाली लडक़ी की डबवाली के युवक से हुआ था विवाह #dabwalinews.com Exclusiv...
-
कुमार मुकेश, भारत में छिपकलियों की कोई भी प्रजाति जहरीली नहीं है, लेकिन उनकी त्वचा में जहर जरूर होता है। यही कारण है कि छिपकलियों के काटन...
-
DabwaliNews.com दोस्तों जैसे सभी को पता है के कैसे डबवाली उपमंडल के कुछ ग्रामीण इलाकों में बल काटने वाले गिरोह की दहशत से लोगो में अ...
-
BREAKING NEWS लॉकडाउन 4. 0 डबवाली में कोरोना ने दी दस्तक डबवाली के प्रेम नगर व रवि दास नगर में पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर मिलने आई म...
-
dabwalinews.com डबवाली। डबवाली में गांव जंडवाला बिश्नोई के नजदीक एक ढाणी में पंजाब व हरियाणा पुलिस की 3 गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस...
-
#dabwalinews.com पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल पर बुधवार को एक युवक द्वारा उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जू...
.jpeg)
No comments:
Post a Comment