Join Us On What'apps 09416682080

?? Dabwali ????? ?? ???? ????, ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????????? ?? ?? ??????, ?? ????? ?? ???? ???????? ???? ???? dblnews07@gmail.com ?? ???? ??????? ???? ?????? ????? ????? ?? ????? ?????????? ?? ???? ???? ??? ?? ???? ?????? ????? ???? ????? ??? ?? 9416682080 ?? ???-??, ????-?? ?? ?????? ?? ???? ??? 9354500786 ??

Trending

3/recent/ticker-posts

Labels

Categories

Tags

Most Popular

Contact US

Powered by Blogger.

DO YOU WANT TO EARN WHILE ON NET,THEN CLICK BELOW

Subscribe via email

times deal

READ IN YOUR LANGUAGE

IMPORTANT TELEPHONE NUMBERS

times job

Blog Archive

टाईटल यंग फ्लेम ही क्यूं?

Business

Just Enjoy It

Latest News Updates

Followers

Followers

Subscribe

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Pages

Most Popular

   डबवाली में 'नशा विरोधी मैराथन' का रास्ता भटकी पुलिस, जनता करती रही इंतजार; रूट बदला तो फूटा गुस्सा, पत्रकारों से भी बनाई दूरी!
 डबवाली में दरिंदगी: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा; वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद
 डेथ वारंट लेकर आए थे 'इन्वर्टर मैकेनिक': डबवाली पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा; महिला को बंधक बनाकर लूटे थे 3.5 लाख और जेवरात
 सीआईए की नाकेबंदी में ₹7.50 लाख की कमर्शियल खेप समेत कार सवार दो तस्कर व खरीदार गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
 युवाओं की नसें फूंकने वाले मौत के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, लेडी तस्कर समेत 4 गिरफ्तार; एसपी की दो टूक चेतावनी
 काली फिल्म चढ़ाकर रौब झाड़ने वालों पर डबवाली पुलिस का बड़ा हंटर: एक ही गाड़ी का ₹10,000 का चालान, एसपी जसलीन कौर की दो टूक- 'सड़क पर रसूख नहीं, कानून चलेगा'
मसाज सेंटर पर पुलिस का छापा ,पंजाब पुलिसकर्मी समेत चार दबोचे
सिरसा में कर्मचारियों का महाहुंकार! PWD मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने घेरा DC दफ्तर, खट्टर-सैनी सरकार को दी बड़े आंदोलन की खुली चेतावनी!
 डबवाली में नशे के 'सौदागरों' पर खाकी का काल: लेडी डॉन समेत 3 बड़े तस्कर दबोचे, हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त!
डबवाली के राजा राम कन्या स्कूल में गूंजे वैदिक मंत्र, माँ सरस्वती और गणेश जी की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न!

Popular Posts

Secondary Menu
recent
Breaking news

Featured

Haryana

Dabwali

Dabwali

health

[health][bsummary]

sports

[sports][bigposts]

entertainment

[entertainment][twocolumns]

Comments

डबवाली में 'नशा विरोधी मैराथन' का रास्ता भटकी पुलिस, जनता करती रही इंतजार; रूट बदला तो फूटा गुस्सा, पत्रकारों से भी बनाई दूरी!

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर दावों की खुली पोल: कॉलोनी रोड पर बैठी नारी शक्ति संस्थान की महिलाएं मायूस होकर लौटीं, आधी-अधूरी कवरेज से भड़के लोग।

​डबवाली, 27 जून:डबवाली की सड़कों पर शुक्रवार शाम अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और डबवाली पुलिस द्वारा आयोजित की गई मैराथन विवादों के घेरे में आ गई है। जहां एक तरफ पुलिस नशा मुक्ति को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे आयोजन में पुलिस की भारी अव्यवस्था, रूट का भटकाव और मीडिया से दूरी चर्चा का विषय बन गई है। डबवाली पुलिस पिछले दो दिनों से प्रेस नोट जारी कर जिस निर्धारित रूट का ढिंढोरा पीट रही थी, मैराथन उस रूट पर पहुंची ही नहीं। डबवाली के कॉलोनी रोड पर नारी शक्ति संस्थान की महिलाएं और आम लोग देश की सेवा और नशा मुक्ति का संदेश देने आ रही एसपी मैडम और धावकों का फूलों के साथ इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर रास्ता बदल दिया, जिससे जनता में भारी निराशा और गुस्सा देखा गया। लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो पुलिस खुद रास्ता भटक गई हो, वो युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकलने का रास्ता कैसे दिखाएगी?


​कागजों में सिमटा अभियान, मुख्यधारा के पत्रकारों का बहिष्कार!

इस मैराथन को लेकर पुलिस प्रवक्ता की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। डबवाली के मुख्यधारा (मेनस्ट्रीम) के वरिष्ठ पत्रकारों को इस बड़े आयोजन की भनक तक नहीं लगने दी गई और उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया गया। पूरे कार्यक्रम में केवल इक्का-दुक्का यूट्यूबर ही नजर आए। इतना ही नहीं, पुलिस प्रवक्ता द्वारा मीडिया को जो वीडियो कवरेज भेजी गई, उसकी क्वालिटी इतनी खराब और अव्यवसायिक थी कि उसे किसी भी न्यूज़ बुलेटिन या चैनल पर चलाया नहीं जा सकता था। किसी भी एंगल से वह वीडियो नशा मुक्ति के इतने बड़े उद्देश्य को न्याय नहीं दे पा रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पुलिस का यह अभियान सिर्फ कागजी खानापूर्ति और वाहवाही लूटने तक सीमित होकर रह गया है।

​अंदरूनी कहानी: क्या हुआ था मैदान पर?

शेड्यूल के मुताबिक, एसपी जसलीन कौर (IPS) ने थाना शहर डबवाली से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया था। दावों के अनुसार, एसपी खुद युवाओं का जोश बढ़ाने के लिए धावकों के साथ दौड़ रही थीं। मैराथन को थाना शहर से निकलकर बस स्टैंड वाली गली, पंजाब नेशनल बैंक के पास से कॉलोनी रोड, चौटाला रोड और गोल चौक से होते हुए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचना था। लेकिन जमीनी हकीकत यह रही कि कॉलोनी रोड की जनता और सामाजिक संगठन तमाशबीन बनकर खड़े रह गए और मैराथन वहां से गुजरी ही नहीं। समापन पर बीडीपीओ कार्यालय में एसपी जसलीन कौर ने युवाओं को खेल और शिक्षा से जुड़ने का लंबा चौड़ा भाषण दिया और 17 से 26 जून तक चले नशा मुक्त भारत अभियान की उपलब्धियां गिनाईं, लेकिन बाहर जनता पुलिस की इस घोर लापरवाही पर सवाल उठा रही थी। हालांकि, कालांवाली में थाना प्रबंधक निरीक्षक देवीलाल के नेतृत्व में भी नशा मुक्ति रैली निकाली गई, लेकिन डबवाली मुख्यालय की इस बड़ी चूक ने पूरे अभियान की साख पर बट्टा लगा दिया है।

No comments:

IMPORTANT-------ATTENTION -- PLEASE

क्या डबवाली में BJP की इस गलती को नजर अंदाज किया जा सकता है,आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की कार्रवाई